कई सारे लोग बिना ज्यादा काम किया भी लगातार थकान और कमजोरी महसूस करने लगते हैं। अक्सर इसे सामान्य थकान मानकर लोगों के द्वारा नजरअंदाज कर दिया जाता है लेकिन डॉक्टर के अनुसार कई मामलों में इसका कारण Vitamin B12 की कमी को माना जाता है जो शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने और बॉडी में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है।

Vitamin B12 की कमी से क्यों बढ़ती है थकान?
डॉक्टर के अनुसार शरीर में विटामिन b12 की कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स का निर्माण प्रभावित हो जाता है इसका असर हमारे शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह पर पड़ता है जिस व्यक्ति को लगातार थकान कमजोरी और एनर्जी की कमी महसूस होने लगती है। कई बार ऐसी स्थिति धीरे-धीरे पता चलती है इसलिए लोग इसे शुरुआती समय में नजअंदाज कर देते हैं।
ये भी पढ़े : स्प्रिंग सीजन में क्यों बढ़ जाती है Sensitive Skin की समस्या?
कमी के लक्षण ये भी हो सकते हैं जाने संकेत
डॉक्टर के अनुसार लगातार थकान के अलावा कुछ और लक्षण भी होते हैं, जो विटामिन b12 की कमी की और इशारा करते हैं। इनमें व्यक्ति की सांस फूलना, त्वचा का पीला पड़ जाना, जीभ में जलन, हाथ पैर में झनझनाहट और ध्यान केंद्रित करने में दिक्कतें आदि शामिल है। अगर यह सभी लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं तो डॉक्टर की सलाह लेकर इलाज करना जरूरी होता है।
किन कारणों से हो सकती है कमी
डॉक्टर के अनुसार Vitamin B12 की कमी के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं कुछ लोगों के शरीर में यह विटामिन सही तरीके से अवशोषित ही नहीं हो पाता है इसके अलावा असंतुलित तरीके से खानपान, कुछ दवाई का लंबे समय तक सेवन और ऑटोइम्यून सिस्टम की दिक्कतें भी इसकी कमी का कारण हो सकती है। शाकाहारी खाना लेने वाले लोगों में भी यह समस्या ज्यादातर देखने को मिलती है क्योंकि ये विटामिन मुख्य रूप से पशु आधारित खाद्य पदार्थ में पाया जाता है।
जांच से मिलेगी सही जानकारी
डॉक्टर थकान या कमजोरी महसूस होने पर जांच की सलाह देते हैं इसके लिए आपको सामान्य रूप से विटामिन बी12 का टेस्ट, फोलिक टेस्ट और कंप्लीट ब्लड काउंट जैसी जांच करनी होती है। इन रिपोर्ट्स के अनुसार ही शरीर में विटामिन का लेवल पता लगाया जा सकता है।
ये भी पढ़े : बादाम के साथ खाए ये 5 चीजे, बेहतर होगी Brain Health और याददाश्त
इलाज और डाइट में बदलाव करने से मिल सकता है लाभ
डॉक्टर का कहना है कि विटामिन b12 की कमी कुछ सही डाइट और उपचार से नियंत्रित किया जा सकता है। अगर विटामिन की कमी है तो जरूरत पड़ने पर डॉक्टर के द्वारा इंजेक्शन या सप्लीमेंट की सलाह भी दे दी जा सकती है और इसके साथ-साथ आपको दूध, दही, पनीर आदि खाने की सलाह दी जाती है ताकि शरीर में विटामिन का लेवल बढ़ सके।
