Site iconSite icon SHABD SANCHI

Virat Kohli New Record : विराट कोहली के नाम तर्ज हुआ एक और रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने कोहली

Virat Kohli New Record : विराट कोहली ने IPL 2026 में एक बार फिर इतिहास रच दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस महान बल्लेबाज ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसे किसी दूसरे खिलाड़ी के लिए छूना भी बहुत मुश्किल होगा। असल में, 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान, विराट कोहली IPL इतिहास में 9,000 रन तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

अपना 275वां IPL मैच खेल रहे कोहली को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ 11 रन चाहिए थे, जिसे उन्होंने RCB की पारी के छठे ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर हासिल कर लिया। कोहली ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 6,732 गेंदों का सामना किया। विराट कोहली का यह रिकॉर्ड एक बार फिर साबित करता है कि उन्हें T20 क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक क्यों माना जाता है।

टॉप रन स्कोरर | Virat Kohli New Record

कोहली IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप पर हैं। उनके बाद रोहित शर्मा, शिखर धवन, डेविड वार्नर और केएल राहुल हैं। रोहित शर्मा ने 276 मैचों में 7000 से ज़्यादा रन बनाए हैं, जबकि शिखर धवन ने 222 मैचों में 6700 से ज़्यादा रन बनाकर अपना IPL करियर खत्म किया है। डेविड वॉर्नर ने 184 मैचों में 6500+ रन बनाए हैं और विदेशी बल्लेबाजों में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। केएल राहुल ने 153 मैचों में 5500+ रन बनाए हैं।

IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़। Virat Kohli New Record

विराट कोहली – 9012 रन
रोहित शर्मा – 7183 रन
शिखर धवन – 6769 रन
डेविड वॉर्नर – 6565 रन
केएल राहुल – 5580 रन
सुरेश रैना – 5528 रन

कोहली DC के खिलाफ़ इतिहास रचने की कगार पर। Virat Kohli New Record

विराट कोहली के पास दिल्ली के खिलाफ़ एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका था, लेकिन ऐसा होने से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 6.3 ओवर में 76 रन का टारगेट हासिल कर लिया। अगर वह इस मैच में कुल 27 रन बना लेते, तो वह T20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ 1200 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाते। अभी, दिल्ली के खिलाफ 34 मैचों में उनके 1184 रन हैं। अगर इस सीजन में दोनों टीमें प्लेऑफ में आमने-सामने होती हैं, तो विराट कोहली यह उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं।

Exit mobile version