Site iconSite icon SHABD SANCHI

Virat Kohli Drops Catch : आसान सा कैच पकड़ने से चूके विराट कोहली, इसपर अनुष्का का रिएक्शन हुआ वायरल

Virat Kohli Drops Catch : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। इस मैच के दौरान, अपनी शानदार फील्डिंग के लिए मशहूर RCB के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली से एक ऐसी गलती हो गई जिस पर किसी को यकीन नहीं हुआ। कोहली ने अनिकेत वर्मा का एक आसान कैच छोड़ दिया, जिस पर स्टैंड्स में मैच देख रही उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का भी रिएक्शन आया।

कैच छूटने के बाद कोहली भी हैरान रह गए। Virat Kohli Drops Catch

सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अनिकेत वर्मा ने इस मैच में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। RCB के खिलाफ मैच में, अनिकेत वर्मा ने भुवनेश्वर कुमार द्वारा फेंके जा रहे 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में ऊंची उछल गई। इसी बीच, वहां फील्डिंग कर रहे विराट कोहली तेजी से गेंद के नीचे दौड़े। जब ऐसा लगा कि वह इसे आसानी से पकड़ लेंगे, तभी गेंद उनके हाथ से फिसल गई। कैच छोड़ने के बाद कोहली हैरान दिखे, जबकि स्टैंड्स में मौजूद अनुष्का शर्मा मुस्कुराती दिखीं।

अनिकेत वर्मा ने 43 रन की शानदार पारी खेली। Virat Kohli Drops Catch

हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद RCB के खिलाफ मैच हार गया, लेकिन अनिकेत वर्मा अपनी बैटिंग से सबको इम्प्रेस करने में कामयाब रहे, उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में शानदार 43 रन बनाए। अनिकेत ने अपनी पारी में तीन चौके और चार शानदार छक्के लगाए। उनकी पारी की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद मैच में 200 रन का आंकड़ा पार कर पाया।

Exit mobile version