Site icon SHABD SANCHI

रीवा में सड़क हादसे के बाद दो गुटों में खूनी संघर्ष: थार और बोलेरो में तोड़फोड़, 5 घायल; दो की हालत गंभीर

Violent clash between two groups following a road accident in Rewa

Violent clash between two groups following a road accident in Rewa

रीवा: शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल लैंडमार्क के पास रविवार रात करीब दो बजे एक सड़क दुर्घटना के बाद दो पक्षों के बीच जमकर बवाल और खूनी संघर्ष हो गया। तेज रफ्तार वाहनों की भिड़ंत से शुरू हुआ यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुटों के लोग आपस में भिड़ गए और फिल्मी अंदाज में एक-दूसरे के वाहनों थार और बोलेरो में ताबड़तोड़ तोड़फोड़ कर डाली।

इस हिंसक झड़प के दौरान कुल 5 लोग घायल हो गए। इनमें से दो गंभीर घायलों को तुरंत संजय गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनके सिर पर आई गंभीर चोटों का इलाज जारी है। घटना के बाद घायल युवक खुद ही अपना क्षतिग्रस्त थार वाहन छोड़कर अस्पताल पहुंचे थे।

सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने में खड़ा करवा लिया। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version