Mourning spread in many houses amid New Year celebrations: रीवा । नए साल के पहले दिन उत्साह और जश्न का माहौल उस समय गमगीन हो गया, जब विंध्य क्षेत्र के विभिन्न जिलों में हुई सड़क दुर्घटनाओं ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। इन हादसों में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 95 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
संजय गांधी चिकित्सालय, रीवा के आंकड़ों के मुताबिक, नए साल के दिन अस्पताल में कुल 144 मेडिकल लीगल केस दर्ज किए गए, जिनमें से 95 मामले सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े थे। अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया गया है, जबकि कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
नव वर्ष के मौके पर लोग परिवार और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने निकलते हैं, जिससे सड़कों पर वाहनों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। उत्साह के बीच लापरवाही, जैसे शराब पीकर वाहन चलाना या तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाना, इन हादसों का मुख्य कारण बना। ट्रैफिक पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया था, लेकिन फिर भी दुर्घटनाओं को पूरी तरह रोकना संभव नहीं हो सका।
विशेषज्ञों का कहना है कि सख्त कानूनों के साथ-साथ आम लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। तभी इस तरह की त्रासदियों को रोका जा सकता है। पुलिस और प्रशासन से अपील है कि ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाए, ताकि आने वाले दिनों में सड़कें सुरक्षित रहें।
अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे।
- Facebook: shabdsanchi
- Instagram: shabdsanchiofficial
- YouTube: @shabd_sanchi
- Twitter: shabdsanchi

