रीवा। रीवा में सड़क दुर्घटना से जैन समाज के दो सांध्वीयों की मौत से जैन समाज में आक्रोष व्याप्त है। इस दुर्घटना का अब सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा जा रहा है कि बेकाबू कार किस तरह से सड़क के किनारे जा रही सांध्वीयों को कुचलते हुए चालक कार को लेकर भाग रहा है। यह घटना 20 मई की है, जब तीनों साध्वियां सुबह धार्मिक नियमों और परंपराओं के अनुसार सड़क किनारे पैदल विहार कर रही थीं।
दो सांध्वीयों की मौत
दरअसल तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने के कारण पूज्य श्रुति मति माता की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उपसमिति माता को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं तीसरी साध्वी आर्यिका माता की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है।
जैन समाज ने उठाई न्यायिक जांच की मांग
इस घटना के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश है। घटना के विरोध में 25 मई को देश भर में प्रदर्शन होने जा रहा। समाज के लोगों ने इसे केवल हादसा मानने से इनकार करते हुए उच्च स्तरीय न्यायिक जांच या स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी एसआईटी से जांच कराने की मांग की है। जैन समाज ने मांग की है कि सभी सीसीटीवी और डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखे जाएं। पैदल विहार करने वाले साधु-संतों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर “संत सुरक्षा नीति” लागू की जाए। साथ ही यदि किसी साजिश की पुष्टि होती है तो दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए।
270 किमी दूर मिली थी कार और चालक
हादसे के बाद आरोपी चालक रशीद आबाद अली शाह करीब 270 किलोमीटर दूर तक भागने में सफल रहा। रीवा पुलिस की सक्रियता के चलते तथा पुलिस की इन पुट पर जबलपुर पुलिस ने आरोपी कार चालक रशीद को गिरफ्तार करके कार को जप्त कर लिया।




