Site icon SHABD SANCHI

रीवा : SGMH में मरीज से मारपीट और शिखा पकड़कर घसीटने का वीडियो वायरल, डॉक्टर और गार्डों पर गंभीर आरोप

Video of patient being assaulted and dragged by the hair at SGMH Rewa goes viral.

Video of patient being assaulted and dragged by the hair at SGMH Rewa goes viral.

रीवा। रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज के लिए पहुँचे एक घायल युवक के साथ डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति की शिखा (चोटी) पकड़कर उसे पीटते और घसीटते हुए साफ देखा जा सकता है, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों के साथ होने वाले व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना की शुरुआत मनगवां थाना क्षेत्र के आलमगंज से हुई, जहाँ पारिवारिक जमीन विवाद के चलते आपसी मारपीट में शयन द्विवेदी नाम का युवक घायल हो गया था। परिजन घायल युवक को रात में इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुँचे थे। पीड़ित युवक का आरोप है कि जब डॉक्टर उससे चोट के बारे में पूछताछ कर रहे थे और वह जानकारी दे रहा था, तब डॉक्टरों ने उसे नाटक करने वाला करार दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद बढ़ने के बाद डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों ने मिलकर घायल युवक को पकड़ लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें उसके बाल खींचने के आरोप भी लगाए गए हैं। इस पूरी घटना का जब वहां मौजूद एक अन्य युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाना चाहा, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और वीडियो डिलीट कराने का प्रयास किया। फिलहाल, सामने आए इस वीडियो और पीड़ित के गंभीर आरोपों के बाद अस्पताल प्रबंधन या पुलिस की ओर से आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है। इस मामले में पुलिस जांच के बाद ही मारपीट की असली वजह और पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Exit mobile version