Site iconSite icon SHABD SANCHI

सतना में शराब के नशे में ड्यूटी करते ASI का सामने आया वीडिओ

SatnaSatna

Satna

Video of ASI doing duty in a drunken state surfaced in Satna: सतना में एक एएसआई का शराब के नशे में ड्यूटी करते हुए वीडियो सामने आया है। रविवार सुबह वायरल हुए इस वीडिओ में कोलगवां थाने में पदस्थ एएसआई गणेश रावत माधवगढ़ पॉइंट पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत दिखाई दिए।

शनिवार शाम की इस घटना में एएसआई रावत ट्रकों और भारी वाहनों को रोककर कथित तौर पर अवैध वसूली कर रहे थे। एक ट्रक चालक ने जब अपनी गाड़ी रोकने का कारण पूछा तो एएसआई भड़क गए। उन्होंने ट्रक चालक को गालियां दीं। साथ ही अपने थाने के टीआई को भी अपशब्द कहे। वायरल वीडियो में एएसआई रावत वर्दी में नशे की हालत में झूमते दिख रहे हैं। उनकी जुबान भी लड़खड़ा रही है। बतादें कि पहले भी एएसआई रावत पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली के आरोप लग चुके हैं।

Exit mobile version