Site iconSite icon SHABD SANCHI

60 सेकेंड में 2 भूकंप से दहला वेनेजुएला! 10 हजार मौतों की आशंका, कई शहरों में तबाही

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला (Venezuela Earthquake) में महज 60 सेकेंड के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों (Twin Earthquakes Venezuela ) ने भारी तबाही मचा दी है। बुधवार शाम 6:34 बजे 7.2 तीव्रता और ठीक एक मिनट बाद 6:35 बजे 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप (7.5 Magnitude Earthquake Venezuela ) दर्ज किया गया। इन झटकों के बाद कई शहरों में इमारतें ढह गईं, सड़कें फट गईं और हजारों लोग बेघर हो गए।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS Report) के मुताबिक, इस आपदा में 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत होने की 44% आशंका जताई गई है। वहीं एक लाख तक मौतों (Mass Casualty Venezuela) की संभावना भी खारिज नहीं की गई है। फिलहाल 32 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

राजधानी कराकस के पास सबसे ज्यादा तबाही

दोनों भूकंपों का केंद्र राजधानी कराकस (Venezuela Caracas Earthquake) से लगभग 290 किलोमीटर पश्चिम में था। झटके इतने जबरदस्त थे कि कई बहुमंजिला इमारतें गिर गईं, जबकि कई बिल्डिंग खतरनाक तरीके से झुक गईं।

कराकस एयरपोर्ट (Caracas Airport Damage) की छत का एक हिस्सा भी गिर गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और मेट्रो व ट्रेन सेवाएं रोकनी पड़ीं।

20 आफ्टरशॉक ने बढ़ाई दहशत

मुख्य भूकंप के बाद अब तक 20 आफ्टरशॉक रिकॉर्ड किए जा चुके हैं। प्रशासन ने लोगों को क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने की सलाह दी है।

भूकंप के कारण कई पानी की पाइपलाइनें फट गईं, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। राहत और बचाव दल लगातार मलबा हटाने और लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हुए हैं।

दक्षिण अमेरिका के 8 देश मदद के लिए आगे आए

भूकंप के बाद ब्राजील, अर्जेंटीना, पेरू, मेक्सिको, कोलंबिया, बोलीविया, कोस्टा रिका और एल सल्वाडोर (South American Countries Support Venezuela ) ने वेनेजुएला को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

इन देशों ने राहत सामग्री, मेडिकल सहायता और रेस्क्यू टीम भेजने की पेशकश की है। वहीं अमेरिका, मेक्सिको और डोमिनिकन रिपब्लिक की विशेष बचाव टीमें भी प्रभावित इलाकों में पहुंचने की तैयारी कर रही हैं।

ला गुआइरा बना डिजास्टर जोन

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज (Delcy Rodriguez) ने ला गुआइरा (La Guaira Disaster Zone) को सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है। यहां कई इमारतें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं और हजारों लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

“लगा था हम मर जाएंगे”

बीबीसी की पत्रकार वैलेंटीना ओरोपेजा (Valentina Oropeza) ने बताया कि उनकी बहन ने भूकंप के दौरान उन्हें वॉट्सएप पर मैसेज भेजकर कहा था, “घर बुरी तरह हिल रहा है, लगता है हम मर जाएंगे।”

कई घंटों तक संपर्क टूटने के बाद जब उनकी बहन से दोबारा बात हुई तो उसने बताया कि पूरे इलाके में तबाही का मंजर था और लोग अपनी जान बचाने के लिए सड़कों पर भाग रहे थे।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi on Venezuela Earthquake) ने भी इस विनाशकारी भूकंप पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला के लोगों के साथ खड़ा है और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है।

वेनेजुएला में राहत और बचाव कार्य (Rescue Operation) अभी भी जारी है और आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे दबे लोगों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा आने वाले घंटों में और बढ़ सकता है।

Exit mobile version