Site icon SHABD SANCHI

रीवा शहर में सक्रिय हुआ वाहन चोर गिरोह, पलक झपकते ही बोलेरों चोरी

रीवा। शहर में वाहन चोर गिरोह की सक्रियता बढ़ गई और वे पलक झपकते ही चार वाहन उड़ा रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जानकारी के तहत समान थाना क्षेत्र स्थित बेलोहन टोला में नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक बोलेरो चोरी करने में सफल रहे। सूचना के आधार पर पुलिस अब चोरी के आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह चोर गिरोह की हरकत हो सकती है। इसके लिए बदमाशो को चिहिंत करके मामलों की जांच की जाएगाी।

सामने आया सीसीटीवी फुटेज

शहर में हुई बोलेरो चोरी की घटना वहां लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज गुरुवार शाम सामने आया। फुटेज में दो बदमाश मास्टर चॉभी से वाहन का लॉक खोलकर पलक झपकते ही गाड़ी ले जाते दिख रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के तहत यह घटना रात करीब 1 से 1.30 बजे के बीच की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश घर के बाहर पहुंचते हैं। एक बदमाश बाइक पर निगरानी करता रहता है, जबकि दूसरा बोलेरो का लॉक खोलकर वाहन दोनों वाहन लेकर निकल जाते है।

अंतरजिला गिरोह पर शक, तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराध दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है। अंतरजिला गिरोह की संभावना को देखते हुए समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

जिस तरह से शहर में वारदात हो रही है, उससे शहर के पुलिस की गश्त पर लोग सवाल उठा रहे है। लोगो का कहना है कि शहर में पुलिस का कोई खौफ चोरों पर नही है। यही वजह है कि आए दिन शहर में घटनाएं हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में पुलिस पेट्रोलिंग नाम मात्र की रह गई है, जिसका फायदा संगठित वाहन चोर गिरोह उठा रहे हैं।

Exit mobile version