Site icon SHABD SANCHI

vegetable nutrition बेहतर रखने के लिए डॉक्टरों ने छिलके न हटाने की सलाह

vegetable nutrition बेहतर रखने के लिए डॉक्टरों ने छिलके न हटाने की सलाह

vegetable nutrition बेहतर रखने के लिए डॉक्टरों ने छिलके न हटाने की सलाह

पोषण विशेषज्ञों और डॉक्टरों ने आम घरों में सब्ज़ियों की vegetable nutrition को लेकर एक सुझाव दिया है। भारत में रोज़मर्रा में इस्तेमाल होने वाली कई सब्ज़ियों जैसे आलू, खीरा, गाजर, बैंगन और शकरकंद के छिलके हटाने की पुरानी आदत पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि अगर छिलके को सही तरीके से धोकर और पकाकर खाया जाए, तो इससे शरीर को मिलने वाले पोषक तत्वों में बढ़ोतरी होती है और इम्यून सिस्टम को भी बल मिलता है। पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी चेतावनी में यह बात सामने आई है कि अक्सर घरों में सब्ज़ियों के छिलके बिना सोचे-समझे हटाए जा रहे हैं, जिससे विटामिन, मिनरल और फ़ाइबर की मात्रा कम हो जाती है। डॉक्टरों के अनुसार, vegetable में nutrition बेहतर बनाए रखने के लिए कुछ सब्ज़ियों के छिलके ही अधिक जरूरी होते हैं।

आलू, छिलका खाने से मिलता है ज़्यादा फ़ाइबर

भारतीय थाली की हम सब्जी आलू होती है लेकिन इसके छिलके को हटाने के प्रवृत्ति आमतौर पर अधिकतर घरों में होती है। पोषण विशेषज्ञ डॉक्टर कहते हैं कि आलू के छिलके में फाइबर, पोटेशियम और कुछ विटामिन अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आलू को अच्छे से साफ कर दिया जाता है और छिलके सहित पकाया जाता है तो पाचन बेहतर हो जाता है और भूख भी नियंत्रित रहती है। डॉक्टर ने अभी कहा कि हरे या अंकुरित हिस्से को हटाना जरूरी होता है क्योंकि उनमें कुछ हानिकारक तत्व होते हैं।

ये भी पढ़े : क्या है सर्वाइकल कैंसर, कैसे होता है, कैसे बचें? सब जानें

खीरा, हाइड्रेशन और फ़ाइबर का स्रोत

डॉक्टर के अनुसार खीरा के क्षेत्र में पानी के साथ-साथ विटामिन k और फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद रहते हैं इसलिए सब्जियों में न्यूट्रिशन को बनाए रखने के लिए खीरे को धोकर उसको छिलका सहित खाना चाहिए। हीरे का छिलका पाचन में सहायता करता है और हृदय संबंधित रोगों के लिए भी लाभदायक है।

बैंगन, एंटीऑक्सिडेंट्स के लिए जरूरी है छिलका

प्राकृतिक रूप से बैगन के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कोशिकाओं को स्वास्थ्य संबंधित नुकसान से बचाने में मदद करते हैं विशेषज्ञ ने बताया है कि बैगन के छिलके को हटाने से इन एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा घर जाती है जिससे सब्जियों में न्यूट्रिशन की मात्रा कम हो जाती है जिस कारण इसका लाभ कम मिलता है। इसलिए छिलके सहित बैगन को पकाना फायदेमंद होता है।

शकरकंद और गाजर, पोषण की खदान

आयरन और फाइबर की मात्रा शकरकंद के छिलके में अधिक मात्रा में पाई जाती है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और पाचन को सहायक बनाने में मदद करता है। गाजर के मामले में भी बीता करॉटिड और अन्य एंटीऑक्सीडेंट छिलके के पास अधिक पाए जाते हैं विशेषज्ञों के अनुसार अगर इन सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर पकाया जाता है तो सब्जियों में न्यूट्रिशन की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है।

ये भी पढ़े : Dry Cough से राहत का आयुर्वेदिक उपाय, डॉ. सलीम जैदी ने बताया….

डॉक्टरों की सामान्य सलाह

पोषण विशेषज्ञ का कहना है कि छिलकों को हटाने से पहले यह समझना ज़रूरी है कि उनमें कई आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। छिलके हटाना तब ही उचित है जब सब्ज़ी पर मिट्टी, रसायन या हानिकारक हिस्से भी मौजूद हों, अन्यथा उन्हें धोकर पकाना बेहतर माना जाता है। साथ ही, पाचन संबंधी समस्याओं वाले लोग अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। Vegetable nutrition के लिए जरूरी है कि कुछ चुने हुए सब्जियों को हमें छिलकों के साथ खाना चाहिए।

Exit mobile version