Site iconSite icon SHABD SANCHI

Vastu Tips For Money : घर में पुरुषों की ये आदतें पूरे परिवार को बना देती हैं भिखारी 

Vastu Tips For Money : वास्तु शास्त्र में धन को लेकर कई बातें बताई गई हैं। अक्सर लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनके कारण लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं। पुरुषों की कुछ गलतियों का असर घर की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि नहीं रहती और पूरा परिवार कर्ज के बोझ तले दब जाता है। इसलिए इन गलतियों से बचना बहुत जरूरी है।

पुरुषों को नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

सूर्य ढलते समय नहीं सोना चाहिए 

अक्सर लोग शाम को ऑफिस से घर आकर आराम करने के नाम पर सो जाते हैं। ऐसा करना उचित नहीं है। खासकर गोधूलि बेला में कभी भी सोना नहीं चाहिए। यदि थकान हो तो हल्का आराम कर सकते हैं, लेकिन पूरी तरह से सोना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बाधित होता है।

पैसे और वॉलेट सही स्थान पर रखना चाहिए 

घर में पैसे, वॉलेट और पर्स को सम्मानपूर्वक स्थान पर रखना चाहिए। वॉलेट को फेंकना या जर्जर स्थिति में रखना लक्ष्मी जी को नाराज कर सकता है। साथ ही वॉलेट में नुकीली चीजें, बेकार कागज या अनावश्यक बिल आदि नहीं रखने चाहिए। इससे घर में धन की कमी हो सकती है।

अच्छे रंग का पर्स रखें

अगर आपका पर्स फटा हुआ है या उसकी स्थिति खराब है, तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए। फटा हुआ या पुराना पर्स लक्ष्मी जी को नाराज कर सकता है और धन के आभाव का संकेत हो सकता है।

घर में साफ-सफाई का ध्यान रखें

घर में या अपने कपड़ों में गंदगी न रखें। अपने और आसपास के माहौल को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें। गंदगी और अव्यवस्था से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है जो घर की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकती है।

महिलाओं का सम्मान करना चाहिए 

घर की महिलाओं, जैसे पत्नी, मां और बहन का सम्मान करना बहुत जरूरी है। उनका अपमान या अभद्र भाषा का प्रयोग घर में अशांति और लक्ष्मी जी की नाराजगी ला सकता है। ऐसे कार्य से बचें। यह बातें आप सोशल मीडिया पर वायरल खबरों में पढ़ रहे हैं, लेकिन इन्हें अपनाना जरूरी है।

दक्षिण दिशा में मुख करके खाना खाएं 

घर का मुखिया कभी भी दक्षिण दिशा में मुंह करके भोजन न करें। ऐसा करने से उसकी सेहत और करियर दोनों प्रभावित हो सकते हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

इन बातों का ध्यान रखकर आप अपने घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली ला सकते हैं। लक्ष्मी देवी की कृपा से घर में बरकत बनी रहती है और आर्थिक तंगी दूर होती है। इसलिए इन सरल बातों का पालन जरूर करें।

यह भी पढ़े : Break Up reasons : सालों साथ रहने के बाद क्यों प्यार के रिश्ते टूट जाते हैं?

Exit mobile version