Site iconSite icon SHABD SANCHI

एशियन गेम्स: बाहर हुए वरुण सान्याल, पीएम मोदी के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल के बेटे

VARUNVARUN

VARUN

नई दिल्ली। एशियन गेम्स में भारत को एक झटका लगा है। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) के खिलाड़ी वरुण सान्याल 77 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले से बाहर हो गए हैं। मुकाबला शुरू होने से पहले ही उन्हें चिकित्सकीय रूप से खेलने के लिए अनफिट घोषित कर दिया गया। वरुण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल के बेटे हैं।

वजन कम करने के दौरान बेहोश हुए

वरुण को 77 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले से पहले वजन कम करना था। इसके लिए वह सॉना बाथ ले रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गए। एक नेपाली खिलाड़ी ने उन्हें बेहोशी की हालत में देखा और तुरंत डॉक्टर को बुलाया।

घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय स्टाफ और MMA अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने वरुण की जांच की और उन्हें मुकाबले के लिए चिकित्सकीय रूप से अनफिट घोषित कर दिया। इसके बाद वह क्वार्टर फाइनल में नहीं उतर सके।

सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने थे वरुण

वरुण को शुरुआती दौर में बाई मिली थी, इसलिए उन्हें प्रीलिमिनरी मुकाबला नहीं खेलना पड़ा और वह सीधे 77 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। उनका मुकाबला बहरीन के मुखम्मद नबीयेव से होना था।

मेडिकल क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण यह मुकाबला नहीं हो सका। इस तरह वरुण का एशियन गेम्स अभियान बिना कोई मुकाबला खेले ही खत्म हो गया।

लंदन से जापान पहुंचने के बाद भी हुई परेशानी

27 वर्षीय वरुण लंदन से मुंबई और फिर सिंगापुर होते हुए जापान पहुंचे थे। नागोया पहुंचने के बाद उन्हें एक्रेडिटेशन से जुड़ी तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस वजह से गेम्स विलेज में उन्हें कमरा मिलने में 10 घंटे से ज्यादा का समय लग गया।

कमरा मिलने के बाद भी उनकी परेशानी खत्म नहीं हुई। जिस कमरे में उन्हें ठहराया गया था, उस पर दो अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी दावा किया था। इससे उन्हें आराम करने के लिए मिलने वाला समय और कम हो गया।

वरुण बोले- बिस्तर तक पहुंचते-पहुंचते पूरी तरह थक चुका था

वरुण ने मीडिया से बातचीत में अपनी परेशानी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब वह आखिरकार अपने कमरे में पहुंचे और बिस्तर पर लेटे, तब तक उनका शरीर पूरी तरह थक चुका था।

इसके बाद वजन कम करने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। डॉक्टरों की मेडिकल क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण उन्हें क्वार्टर फाइनल में उतरने की अनुमति नहीं मिली।

Exit mobile version