Site iconSite icon SHABD SANCHI

Varanasi में Rajamouli बहुत गजब चीज करने वाले हैं! पता है क्या?

भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक (SS Rajamouli) ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। यूरोपीय मैगज़ीन Tsunami को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फिल्म की करीब 80% शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब इसका अंतिम चरण चल रहा है।

SS Rajamouli के मुताबिक फिल्म की कहानी वाराणसी (Varanasi) से शुरू होगी, लेकिन यह केवल एक शहर की कहानी नहीं होगी। इसमें Time Travel, Ancient Civilization, Mythology, Adventure और Science Fiction का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।

निर्देशक ने बताया कि फिल्म का सफर वाराणसी (Varanasi) से शुरू होकर Antarctica, Africa और Ancient Rome तक जाएगा, जिसके बाद कहानी फिर से वाराणसी लौटेगी। यानी दर्शकों को एक ऐसी सिनेमाई यात्रा देखने को मिलेगी, जो अलग-अलग कालखंडों और महाद्वीपों को जोड़ती है।

भारतीय सिनेमा में Time Travel पर बनी फिल्मों की संख्या बेहद कम रही है। जो फिल्में बनीं भी, वे बॉक्स ऑफिस या दर्शकों पर बहुत बड़ा प्रभाव नहीं छोड़ सकीं। ऐसे में (SS Rajamouli) का यह प्रोजेक्ट पहले से ही काफी चर्चा में है। उनकी पिछली फिल्मों का भव्य विजुअल स्केल और दमदार कहानी कहने का अंदाज देखते हुए माना जा रहा है कि ‘वाराणसी’ (Varanasi) इस जॉनर को नई पहचान दे सकती है।

फिलहाल फिल्म की Release Date और पूरी Star Cast का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि 80% शूटिंग पूरी होने के बाद माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में मेकर्स इससे जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

Exit mobile version