Site icon SHABD SANCHI

रिलीज से पहले ही Leak हुई राजामौली की फिल्म वाराणसी!

Varanasi Film Leak: बाहुबली और RRR जैसी फिल्में निर्देशित करने वाले एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की पहचान ही यही है कि वो अपनी फिल्म की रिलीज से पहले कोई भी जानकारी लीक नहीं होने देते मगर इस बार उनके साथ ऐसा नहीं हुआ. वाराणसी फिल्म की पूरी कहानी लीक (Varanasi Story Leak) हो गई.

महेश बाबू स्टारर यह फिल्म एक साल बाद रिलीज होनी है लेकिन फिल्म का पूरा प्लाट इंटरनेट में छाप दिया गया है जिससे मेकर्स काफी नाराज होंगे। और ये गलती फिल्म में VFX का काम संभाल रही सिने साइट की एक वेबसाइट से हुई है. इस कंपनी की वेबसाइट पर वाराणसी फिल्म की एक इमेज है जिसमे इमेज के बारे में ब्रीफ जानकारी दी गई है. और ये कोई जानकारी बीएस नहीं पूरी फिल्म का प्लाट है.

वेबसाइट में महेश बाबू के किरदार के बारे में लिखा है-

एक शिवभक्त समय के अलग अलग दौर में एक खतरनाक यात्रा पर निकलता है. वो एक खोई हुई शक्तिशाली और दिव्य वस्तु की खोज कर रहा है. जैसे जैसे वो रहस्यों को सुलझाता है उसे अपने पुराने जीवन के पीछे छिपी सच्चाई समझ में आने लगती है. उसे दिव्य वस्तु के लिए जिसने मिशन पर भेजा है वो एक खतरनाक इंसान है और उसका सपना उस दिव्य वस्तु को हासिल कर पूरी दुनिया में राज करना है.

रिपोर्ट्स का मानना है कि फिल्म में महेश बाबू जिस दिव्य वस्तु की तलाश कर रहे हैं वो असल में संजीवनी बूटी है इसी लिए फिल्म में रामायण का दृश्य है. और जिस मास्टरमाइंड के कहने पर महेश बाबू यानी रुद्रा अपने खोजी सफर में निकलता है वो कुम्बा यानी पृथिवराज सुकुमारन ही हैं.

फिल्म की रिलीज डेट भी लीक

Varanasi Release Date: इसी वेबसाइट में फिल्म की रिलीज डेट भी लीक कर दी गई है. बताया गया है कि राजामौली की फिल्म वाराणसी की रिलीज डेट 7 अप्रैल 2027 है.

Exit mobile version