Varanasi Ramayana Scene Cost: Mahesh Babu स्टारर और SS Rajamouli द्वारा निर्देशित अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi) भारत की दूसरी सबसे महंगी फिल्म है. इस फिल्म में लीड रोल कर रहे महेश बाबू के कैरेक्टर का नाम रूद्र है और इस किरदार अलग अलग युगों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इस फिल्म में राजामौली ने त्रेताकाल खासकर राम-रावण युद्ध का एक दृश्य फिल्माया है. Varanasi Teaser में इसी सीन को देखकर लोग पगलाए हैं राजामौली के भारी विजन की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं लेकिन इस फिल्म में विजन नहीं भारी भरकम बजट भी खर्च हुआ है.
वाराणसी फिल्म का बजट
Varanasi Movie Budget: वाराणसी फिल्म राजामौली की सबसे महंगी फिल्म है, इतनी महंगी कि उनकी दूसरी सबसे महंगी और कमाऊ फिल्म RRR के लाइफ टाइम कलेक्शन से भी ज्यादा। इस फिल्म को बनाने में 150 मिलियन डॉलर यानी 1359 रुपए खर्च हो रहे हैं.
इस फिल्म में एक त्रेताकाल का सीन है जो फिल्म का सबसे बड़ा सीन है बोले तो पूरे 25 मिनट का, 3 घंटे की इस फिल्म में इस 25 मिनट के सीन को फिल्माने में मेकर्स को 60 दिन का समय लगा और इस सीक्वेंस के लिए राजामौली ने पानी की तरह पैसा बहाया। उन्होंने करीब 300 करोड़ रुपए खर्च कर डाले।
इस सीन में महेश बाबू भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे, आपने टीजर में भी देखा होगा की वानर सेना द्वारा बनाए गए ह्यूमन पिरामिड के ऊपर श्री राम धनुष लिए खड़े हैं और सामने राक्षस कुम्ब्करण युद्ध के लिए ललकार रहा है.

