Varanasi Movie Boycott: इंडियन सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे बड़े फिल्म निर्देशक माने जाने वाले एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ताजा विवाद में बुरे फंसे हैं। Bahubali और RRR जैसी एपिक फ़िल्में देने वाले निर्देशक की अगली फिल्म वाराणसी (Varanasi Movie) को बॉयकॉट करने की धमकियां मिलने लगी हैं. दरअसल अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए राजामौली से एक मिस्टेक हो गई और इस बात पर लोग इतना नाराज हो गए कि उनकी अपकमिंग मेगा बजट फिल्म जिसका इंतजार पूरी दुनिया कर रही है उसे बॉयकॉट करने की धमकी देने लगे.
बता दें कि राजामौली की फिल्म वाराणसी में मुख्य किरदार महेश बाबू का है जो अलग अलग सदियों में बतौर हीरो नज़र आने वाले हैं. ऐसा बताया गया है कि वे भगवान शिव के रूद्र अवतार का अंश हैं। इस फिल्म में प्रियंका चौपड़ा भी हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर आया था जिसमे अलग अलग युग और सदियों के दृश्य दिखाई दिए थे. फिल्म में रामायण के युद्ध का भी दृश्य था.
राजामौली ने हाल ही में स्क्रीनरैंट में अपनी फिल्म की चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि वाराणसी में 25 मिनट का सीक्वेंस है हो रामायण से प्रेरित यानी माइथोलॉजिकल होगा। पब्लिक को इसी माइथोलॉजिकल शब्द से आपत्ति हो गई.
लोगों ने राजामौली को बता दिया कि रामायण कोई माइथोलोजी यानी मिथ्या नहीं है हमारा इतिहास है. दोनों चीज़ों में काफी फर्क होता है. नाराज लोगों ने कहा कि कम से कम राजामौली ये बात विदेश में कहकर हमारे धर्म और इतिहास का मजाक तो न उड़ाएं
पब्लिक ने कहा कि नितेश तिवारी की रामायण से राजामौली को कुछ सीख लेनी चाहिए। जिसके टीजर में मेकर्स ने यह साफ़-साफ़ लिखा है कि हमारा इतिहास हमारा गर्व. लेकिन राजामौली ने तो रामायण को मिथक कहानी बता दिया
फैंस ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान ने मिल कर इनकी ‘वाराणसी’ का बॉयकॉट करना चाहिए. अक्ल ठिकाने आ जाएगी.”
हालांकि इस विवाद के बाद राजामौली का कोई बयान सामने नहीं आया है.

