Varanasi Film News: साऊथ डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) महेश बाबू (Mahesh Babu) स्टारर अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi Movie) की शूटिंग में बीजी चल रहे हैं. इस बीच उनकी टीम ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे हाई लेवल एनिमेशन और VFX के लिए शूट चल रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद समझ में आता है कि Varanasi की स्केल में बनाई जा रही है. राजामौली अपनी फिल्म में वही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं जो Avengers End Game और Avatar जैसी फिल्मों में हुई है.
राजामौली ने 25 फरवरी को A&M MoCap Lab नाम के इस हाईटेक स्टूडियो की शुरुआत की है. ये जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के ज़रिए दी है. फ़ैसिलिटी को हैदराबाद के अन्नापूर्णा स्टूडियोज़ में बनाया गया है. ये एक्टर नागार्जुन (Nagarjuna) का ही स्टूडियो है. राजामौली ने पिछले साल देश के पहले डॉल्बी सिनेमा की शुरुआत इसी स्टूडियो में की थी.
इस फिल्म में मिहिरा विजुअल लैब्स भी काम कर रहा है यही वही एनिमेशन कंपनी है जो Bahubali The Eternal War पर काम कर रही है। साथ ही इस फिल्म के लिए Hollywood की एनिमेशन कंपनी एनिमेट्रिक फिल्म डिजाइन स्टूडियो भी है जिसने Avengers End Game और Spider Man No Way Home जैसी बड़ी फिल्मों के VFX तैयार किए हैं इसी कंपनी ने RRR में भी काम किया था.
वाराणसी में कौन सी टेक्नॉलजी का इस्तेमाल हो रहा
इस वीडियो में दिखाई दे रही शूटिंग में जिस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है उसे MoCap Tech कहते हैं यानी मोशन कैप्चर टेक्निक। यह फिल्म मेकिंग में इस्तेमाल होने वाला एडवांस कैमरा सेटअप है जिसमे 100 कैमरा होते हैं जो हर एक एंगल से तस्वीर खींचते हैं और इसके बाद इंसान के एक्सप्रेशन और मूवमेंट को सेंसर की मदद से रिकॉर्ड किया जाता है. फिर उस मूवमेंट को कंप्यूटर के ज़रिए फिल्म के 3D डिजिटल कैरेक्टर में फिट कर दिया जाता है. इससे वो कैरेक्टर बिल्कुल असली इंसान जैसे हाव-भाव देने लगता है.
इस टेक्निक का इस्तेमाल Avatar, Lord Of The Rings जैसी वर्ल्ड क्लास फिल्मों में हुआ है और अमूमन हॉलीवुड की हर फैंटसी फिल्म में होता है
राजामौली बताते हैं कि उन्होंने ‘वाराणसी’ फिल्म के एक बेहद अहम सीक्वेंस में इस टेक्निक का इस्तेमाल किया है. वीडियो देखकर लग रहा है कि वो सीक्वेंस लंका युद्ध से जुड़ा हुआ है. फिल्म में इससे जुड़ा करीब 23 मिनते का सीन होगा. स्टूडियो में मौजूद स्टंट आर्टिस्ट हाथ में गदा और भाले लिए एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं. देखने से ऐसा लग रहा है कि राजामौली ने स्टूडियो में वानरों और राक्षसों की लड़ाई शूट की है. कंप्यूटर की स्क्रीन पर भी कई राक्षसों के 3D मॉडल्स की झलक दिखाई देती है.

