पंजाब। पंजाब के जलाधर में एक वीडियों वायरल होने के बाद बबाल हो गया। नाराज छात्रों ने शनिवार की देर रात यूनिवर्सिटी में न सिर्फ तोड़ फोड़ कर दिए बल्कि आगजनी की घटना भी सामने आई है। यह मामला पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का है। बताया जा रहा है कि एक छात्रा से रेप और खुदकुशी का एक वीडियों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था। जिसके बाद छात्रों ने जमकर हंगामा, तोड़फोड़ और आगजनी जैसी घटना को अंजाम दिए है।
अमृतसर दिल्ली हाईवे जाम
छात्रों के हंगामे के कारण अमृतसर दिल्ली हाईवे जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत करवाया। इस मामले को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है। उसके तहत लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा (पंजाब) से सोशल मीडिया पर एक संदेश तेजी से फैला। जिसमें कैंपस में एक छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप की घटना का उल्लेख किया गया है, इतना ही नही छात्र के सुसाइड की बात भी आ रही है।
हाईवे जाम
गुस्साए छात्रों ने यूनिवर्सिटी के बाहर चंडीगढ़-अमृतसर और जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर धरना देकर रास्ता रोक दिया, हांलाकि यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी और पुलिस अधिकारियों ने इन सभी दावों को पूरी तरह झूठा, निराधार और मनगढ़ंत अफवाह बताया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में कोई भी आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और स्थिति अब नियंत्रण में है।

