Texas के पोर्ट आर्थर में Valero Energy की तेल रिफाइनरी में बड़ा विस्फोट हुआ है जिसके बाद वहां आग लग गई। प्रशासन ने आसपास के लोगों को घरों में रहने का निर्देश दिया है। इस घटना से ऑयल मार्केट को सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ती हुई दिखाई दी है और ऊर्जा सेक्टर पर इसका संभावित असर देखा जा रहा है।

Oil Market पर क्या है? संभावित प्रभाव
यह घटना तेल इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है क्योंकि संबंधित रिफाइनरी की क्षमता लगभग 4 पॉइंट 35 लाख बैरल प्रतिदिन की बताई जा रही है। स्टॉक एक्सचेंज डाटा के अनुसार इस लेवल की प्रोडक्शन क्षमता में रुकावट आने के बाद सप्लाई चैन प्रभावित हो सकता है। निवेश करने वाले लोगों के द्वारा दी जाने वाली जानकारी के अनुसार अगर रिफाइनरी लंबे समय तक इसी तरह बंद रहती है तो पेट्रोल डीजल और जेट फ्यूल की आपूर्ति पर दबाव बन सकता है। जिससे अंतरराष्ट्रीय लेवल पर तेल बाजार मैं कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़े : sensex nifty stock market
जाने oil market के हादसे के कारण और जांच की स्थिति
कंपनी की ऑफिशियल बयान में बताया गया कि valero के सभी कर्मचारियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया है और स्थिति को नियंत्रित भी कर लिया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार इंडस्ट्रियल यूनिट में तकनीकी खराबी की आशंका बताई गई थी हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि जांच होने के बाद ही पता चल सकती है। स्थानीय प्रशासन ने शेल्टर इन प्लेस का निर्देश लोगों के लिए जारी कर दिया गया जिसके अनुसार लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। जिससे तेल विस्फोट से हुए केमिकल एक्स्पोज़र से लोगों को बचाया जा सके।
Energy Sector और कंपनियों पर क्या दिख रहा असर
एनर्जी सेक्टर की कंपनियों के लिए या घटना बहुत ही महत्वपूर्ण है ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसे हाथ से शॉर्ट टर्म में क्रूड और रिफाइंड प्रोडक्ट की कीमत को प्रभावित करने वाले हैं हालांकि वैश्विक लेवल पर ऑयल मार्केट का आकार बड़ा होने के कारण एकल रिफाइनरी का असर इसमें सीमित देखा जा सकता है। जब तक की सप्लाई की दिक्कतें लंबे समय तक नहीं बनी दिखे।
ये भी पढ़े: Central Mine Planning IPO में अंतिम दिन तक सिर्फ 28% सब्सक्रिप्शन..
निवेशकों के लिए क्या है संकेत और आउटलुक
यह घटना तेल बाजार में अस्थिरता की संभावना को दिखाती है मार्केट विश्लेषकों के अनुसार शॉर्ट टर्म में ऊर्जा की कीमतों में हल्की तेजी संभव है लेकिन यह पूरी तरह स्थिति ही गंभीरता रिफाइनरी के संचालन के बहाल होने पर भी निर्भर करती है। लंबी अवधि के लिए ये घटना इंडस्ट्रियल सेफ्टी के साथ ऑपरेशनल रिस्क मैनेजमेंट की अहमियत को फिर से बताती है। हालांकि मेरे द्वारा दी जाने वाली जानकारी केवल जानकारी के उद्देश्य से इसे निवेश की सलाह ना समझे।
Texas में Valero रिफाइनरी ब्लास्ट से Oil Market पर असर की आशंका.. सप्लाई और ऊर्जा की कीमतों पर संभावित प्रभाव जाने..
