Vaibhav Suryavanshi Youngest Indian Cricketer: भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास बन गया है। बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का चयन भारतीय टी-20 टीम में हो गया है। महज 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाकर उन्होंने सबसे कम उम्र में भारतीय टीम के लिए चुने जाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वहीं, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को टी-20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है।
वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन और शेफाली का रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट इतिहास में अब तक सबसे कम उम्र में राष्ट्रीय टीम के लिए चुने जाने का रिकॉर्ड शेफाली वर्मा (Shafali Verma) और पुरुष क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम था। शेफाली का चयन 15 साल 220 दिन की उम्र में हुआ था, जबकि सचिन 16 साल 194 दिन की उम्र में टीम इंडिया का हिस्सा बने थे।
अब वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 71 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यदि उन्हें आयरलैंड-इंग्लैंड टी-20 सीरीज या एशियन गेम्स में खेलने का मौका मिलता है, तो वे भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर (Youngest Indian Cricketer Debut) भी बन सकते हैं।
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए मिला मौका
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून-जुलाई में होने वाली Ireland vs India T20 Series और England T20 Series के लिए वैभव को टीम में शामिल किया है। इसके अलावा सितंबर में होने वाले Asian Games Cricket 2026 के लिए भी उनका चयन किया गया है।
युवा बल्लेबाज के चयन को भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है।
श्रेयस अय्यर बने नए टी-20 कप्तान
टीम चयन की सबसे बड़ी खबरों में से एक Shreyas Iyer T20 Captain की घोषणा रही। श्रेयस अय्यर को भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, तिलक वर्मा (Tilak Varma) को उपकप्तान बनाया गया है।
चौंकाने वाली बात यह रही कि पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को न सिर्फ कप्तानी से हटाया गया बल्कि टीम से भी बाहर कर दिया गया है।
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।
दुनिया के सबसे युवा क्रिकेटर नहीं बन पाएंगे वैभव
हालांकि वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं, लेकिन World Youngest International Cricketer का रिकॉर्ड उनके नाम नहीं आएगा।
महिला क्रिकेट में जर्सी की निया चार्लोट ग्रेग (Nia Charlotte Greig) ने 11 साल 40 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था। वहीं पुरुष क्रिकेट में रोमानिया के मारियन गेरासिम (Marian Gherasim) ने 14 साल 16 दिन की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
भारतीय क्रिकेट को मिला नया सितारा
वैभव सूर्यवंशी का चयन भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कम उम्र में राष्ट्रीय टीम तक पहुंचना उनकी प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है। अब क्रिकेट प्रशंसकों की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या Vaibhav Suryavanshi Team India Debut के साथ एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर पाते हैं।

