नईदिल्ली। भारत के चुनाव प्रणाली की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रशंसा करते हुए कहां कि अमेरिका के लोगो के पास वोटर आईडी क्यों नही। ट्रम्प ने मंगलवार को भारत की चुनाव व्यवस्था का हवाला देते हुए ‘सेव अमेरिका एक्ट’ को पास कराने की अपील किए है। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में लिखा- इस महीने की शुरुआत में, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हमारे प्रशासन से पूछा था कि अमेरिका में वैध फोटो आईडी के बिना चुनाव कैसे हो सकते हैं?
पास कराने होगे एक्ट
ट्रम्प ने कहा कि हमें अब सेव अमेरिका एक्ट पास करना होगा। उन्होने अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया को और सख्त बनाने पर जोर दिया। उनका कहना है कि इससे अमेरिकी चुनावों की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ेगी। इस मुद्दे पर डेमोक्रेट और रिपब्लिकन, दोनों पार्टी में मतभेद हैं। ट्रम्प लगातार सेव अमेरिका एक्ट को पास कराने पर जोर देते रहे हैं। उनका दावा है कि इससे चुनावी धोखाधड़ी पर रोक लगेगी।
सेव अमेरिका एक्ट क्या कहता है
जहां भारतीय मतदाता मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए मतदाता कार्ड, भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी पहचान पत्र या कोई अन्य फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य मानते हैं, वहीं अमेरिका में यह अनिवार्य नहीं है। इस अधिनियम के तहत, अमेरिकी नागरिकों को मतदान के लिए पंजीकरण कराते समय अपनी अमेरिकी नागरिकता साबित करनी होगी. अमेरिकी संघीय कानूनों के अनुसार मतदाता का अमेरिकी नागरिक होना अनिवार्य है, लेकिन नागरिकता साबित करने का कोई प्रावधान नहीं है। इस पर अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बदलाव करना चाहते है। वे अब सेव अमेरिका एक्ट को लागू कराने की बात कह रहे है।

