Site iconSite icon SHABD SANCHI

China-Iran-Rocket Launchers : अमरीका ने चीन पर थोपा ईरान की मदद करने आरोप, ट्रंप बोले पाकिस्तान के जरिए ईरान भेजे गए राकेट लॉन्चर

China-Iran-Rocket Launchers : मिडिल ईस्ट में एक बार फिर जंग छिड़ गई है। ईरान और US लगातार एक-दूसरे के ठिकानों पर हमला कर रहे हैं। लेकिन, एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसने दुनिया को चौंका दिया है। दावा किया जा रहा है कि इस जंग में चीन ईरान की मदद कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन ने पाकिस्तान के ज़रिए ईरान को 400 रॉकेट लॉन्चर सप्लाई किए हैं। इस दावे के बाद मिडिल ईस्ट में जंग के और बढ़ने की आशंका है। इस बीच, US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने भी इन खबरों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यह बहुत बड़ा सरप्राइज होगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में ईरान को पाकिस्तान के ज़रिए चीन से 400 रॉकेट लॉन्चर मिलने की खबरों पर बयान दिया। ट्रंप ने कहा, “यह बहुत बड़ा सरप्राइज होगा। ऐसी चीजें होती रहती हैं। उन्होंने (चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग) मुझसे बहुत सख्ती से कहा कि वह इसमें शामिल नहीं होंगे। लेकिन वह जानते हैं कि मैं बहुत निराश हो जाऊंगा।” इससे पहले ट्रंप ने ईरान पर बड़े हमले की धमकी दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कड़ी जवाबी कार्रवाई की कसम खाई और कहा कि US उन्हें “बुरी तरह से कुचल देगा।” ट्रंप ने आगे कहा कि US ईरान को पूरी तरह से हरा देगा।

AI में हम चीन से बहुत आगे हैं: ट्रंप

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने AI रेस के मुद्दे को लेकर भी चीन पर निशाना साधा। ट्रंप ने कहा, “AI में हम चीन से बहुत आगे हैं। चीन में इस पर लगभग कोई कंट्रोल नहीं है। वहां बिना किसी रोक-टोक के काम चल रहा है। इसलिए हमें दोनों तरफ से सावधान रहना होगा। हम उन पर ऐसी रोक नहीं लगाना चाहते कि हम अचानक चीन से पीछे हो जाएं। जो AI रेस जीतेगा, वही जीतेगा। यह मुद्दा बहुत ज़रूरी है। मैं उन्हें बढ़िया काम करने से नहीं रोकना चाहता।”

Exit mobile version