Site iconSite icon SHABD SANCHI

UPSC के टॉपर अक्षत जैन बने रीवा ननि कमिश्नर, विरासत में मिला प्रशासनिक अनुभव





रीवा। रीवा नगर-निगम को नया कमिश्नर मिल गया है और IAS अक्षत जैन रीवा शहर की कमान सम्हालेगे। अक्षत जैन UPSC Civil Services Exam 2018 में ऑल इंडिया दूसरी रैंक हासिल करने वाले आईएएस अधिकारी है। वे सौरभ सोनवड़े का स्थान लेगे। सौरभ सोनवड़े का तबादल बैतूल कलेक्टर के पद पर हुआ है। तो वही अब बैतूल के जिला पंचायत सीईओं रहे अक्षत जैन का तबादला रीवा नगर-निगम आयुक्त के पद पर किया गया है।

राजस्थान के रहने वाले है अक्षत

अक्षत जैन मूलतः राजस्थान के रहने वाले है। उनका जन्म 18 जुलाई 1995 को हुआ था। उन्होंने आईआईटी गुवाहाटी से डिजाइन इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई किए है। इसके बाद वे यूपीएससी की तैयारी में जुट गए और दूसरे प्रयास में 2018 में उन्हे न सिर्फ सफलता मिली बल्कि वे यूपीएसपी में ऑल ओव्हर दूसरी रैंक प्राप्त करके टॉपर बने थें। जानकारी के तहत उनके माता-पिता भी सिविल सेवा में हैं,। जिससे उन्हे प्रशासनिक अनुभव विरासत में मिला है।

युवा अफसर से उम्मीद

अक्षत जैन न सिर्फ युवा अफसर है बल्कि उनकी दक्षता को देखते हुए उम्मीद है कि रीवा शहर में वे नवाचार करके एक बेहतर सिटी बनाने में अपनी मंहती भूमिका निभा सकते है। आदेश जारी होते ही रीवा ननि कार्यालय में नए अफसर को लेकर चर्चा भी होने लगी है।

Exit mobile version