UPSC 2025: विंध्य की बेटियों का कमाल, रीवा की समीक्षा द्विवेदी ने हासिल की AIR 56, सतना की भूमिका जैन बनीं IRS

संघ लोक सेवा आयोग की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 (UPSC Civil Services Exam 2025 Result) में विंध्य क्षेत्र की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रीवा (Rewa) की समीक्षा द्विवेदी (Samiksha Dwivedi UPSC AIR 56) और सतना (Satna) की भूमिका जैन (Bhumika Jain UPSC Rank 331) ने परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

रीवा की समीक्षा द्विवेदी ने ऑल इंडिया रैंक 56 हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है, वहीं सतना की भूमिका जैन ने 331वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय राजस्व सेवा (Indian Revenue and Accounts Service – IRS) के लिए चयन हासिल किया है। दोनों बेटियों की इस सफलता से पूरे विंध्य क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें लगातार बधाइयाँ दे रहे हैं।

तीसरे प्रयास में समीक्षा द्विवेदी को मिली सफलता

रीवा की रहने वाली समीक्षा द्विवेदी (Samiksha Dwivedi Rewa UPSC Success Story) ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। पहले प्रयास में वह प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Prelims) तक पहुंचीं लेकिन आगे नहीं बढ़ पाईं। दूसरे प्रयास में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए साक्षात्कार तक जगह बनाई, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाया।

इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी। तीसरे प्रयास में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 56 हासिल कर ली।

आईआईटी से पढ़ाई, फिर चुना यूपीएससी का रास्ता

बताया जा रहा है कि समीक्षा द्विवेदी शुरू से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी रही हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी से पूरी की है।

आईआईटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने देश सेवा का लक्ष्य तय किया और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी (UPSC Preparation Journey) शुरू की। कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर उन्होंने तीसरे प्रयास में यह बड़ी सफलता हासिल की।

समीक्षा द्विवेदी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों को दिया है। उनका कहना है कि कठिन समय में परिवार का सहयोग ही उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा।

सतना की भूमिका जैन बनीं IRS

वहीं सतना जिले (की बेटी भूमिका जैन (Bhumika Jain Satna UPSC Success) ने भी यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। भूमिका जैन ने 331वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय राजस्व एवं लेखा सेवा के लिए चयन हासिल किया है।

उनकी इस उपलब्धि से सतना जिले में भी खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

तीसरी कोशिश में मिली सफलता

भूमिका जैन ने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास (UPSC Third Attempt Success Story) था। इस सफलता के लिए उन्होंने करीब तीन साल दिल्ली (UPSC Preparation in Delhi) में रहकर तैयारी की और कड़ी मेहनत की।

उन्होंने बताया कि पहले प्रयास में उन्होंने केवल बेसिक समझ (UPSC Basic Concept Preparation) बनाने के लिए कोचिंग का सहारा लिया था। इसके बाद उन्होंने पूरी तरह से सेल्फ स्टडी (Self Study for UPSC Exam) पर भरोसा किया और उसी रणनीति के साथ तैयारी जारी रखी।

रोजाना 9 से 12 घंटे पढ़ाई

अपनी तैयारी की रणनीति साझा करते हुए भूमिका जैन ने बताया कि वह रोजाना औसतन 9 से 12 घंटे पढ़ाई (UPSC Study Routine 9 to 12 Hours) करती थीं। उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान खुद के नोट्स तैयार किए और उन्हीं नोट्स का बार-बार रिवीजन (UPSC Revision Strategy) करती रहीं।

उनका कहना है कि नियमित पढ़ाई, सही रणनीति और धैर्य ही यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं।

विंध्य के युवाओं के लिए बनी प्रेरणा

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन बहुत कम अभ्यर्थी ही इसमें सफलता हासिल कर पाते हैं।

ऐसे में रीवा की समीक्षा द्विवेदी (Rewa UPSC Topper Samiksha Dwivedi) और सतना की भूमिका जैन (Satna Girl Selected in IARS) की यह सफलता पूरे विंध्य क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

स्थानीय लोगों और शिक्षकों का कहना है कि इन दोनों बेटियों की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। यह उपलब्धि साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत पूरी लगन के साथ की जाए तो छोटे शहरों से आने वाले छात्र भी राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *