UPSC 2025 Result: UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री (UPSC 2025 Topper Anuj Agnihotri) ने ऑल इंडिया टॉप किया है. इस साल कुल 958 उम्मीदवार (Candidates) अलग-अलग सिविल सर्विसेज (Civil Services) के लिए चयनित हुए हैं।
जारी परिणाम के अनुसार 180 उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), 55 उम्मीदवार भारतीय विदेश सेवा (IFS) और 150 उम्मीदवार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चुने गए हैं।
यूपीएससी टॉप-10 लिस्ट
(UPSC Top 10 Rank List)
- अनुज अग्निहोत्री (Anuj Agnihotri) – राजस्थान (चित्तौड़गढ़)
- राजेश्वरी सुवे (Rajeshwari Suve) – तमिलनाडु (मदुरै)
- एकांश ढुल (Ekansh Dhull) – चंडीगढ़
- राघव झुनझुनवाला (Raghav Jhunjhunwala) – बिहार (मुजफ्फरपुर)
- ईशान भटनागर (Ishan Bhatnagar) – मध्य प्रदेश (भोपाल)
- जिनिया अरोड़ा (Jinia Arora) – दिल्ली
- ए. आर. राजा मोहिदीन (A. R. Raja Mohideen) – तमिलनाडु (चेन्नई)
- पक्षल सेक्रेटरी (Pakshal Secretary) – मध्य प्रदेश (धार)
- आस्था जैन (Aastha Jain) – उत्तर प्रदेश (शामली)
- उज्ज्वल प्रियंक (Ujjwal Priyank) – बिहार (पटना)
UPSC Topper डॉ. अनुज अग्निहोत्री पहले भी यूपीएससी (UPSC) परीक्षा पास कर चुके हैं। साल 2023 में उन्हें दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश सिविल सेवा (DANICS) मिली थी और दिसंबर 2024 में उन्होंने एसडीएम (SDM) के रूप में जॉइन किया था। यह उनका तीसरा प्रयास था।
वहीं पंचकूला (Haryana) के एकांश ढुल (Ekansh Dhull) ने ऑल इंडिया रैंक-3 (AIR-3) हासिल कर अपने राज्य का नाम रोशन किया है।
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा (UPSC Civil Services Exam) का प्रीलिम्स 25 मई 2025 को हुआ था, जबकि मेंस परीक्षा (Mains Exam) 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित हुई। चयनित उम्मीदवारों के पर्सनैलिटी टेस्ट / इंटरव्यू 27 फरवरी 2026 को समाप्त हुए, जिसके बाद अब फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है।
