Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में नीट पेपर लीक पर बवाल: सांसद आवास घेरने निकले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

Uproar over NEET paper leak in RewaUproar over NEET paper leak in Rewa

Uproar over NEET paper leak in Rewa

रीवा। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देशव्यापी गुस्से के बीच शुक्रवार शाम रीवा में एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं द्वारा रीवा सांसद के आवास का घेराव करने का बड़ा प्रयास किया गया, जिसे पुलिस ने भारी मुस्तैदी दिखाते हुए नाकाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनएसयूआई कार्यकर्ता शहर के कॉलेज चौराहा पर एकत्रित हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए सांसद आवास की ओर रवाना हुए। आंदोलनकारी जैसे ही विवेकानंद पार्क से आगे बढ़े, पहले से ही अलर्ट पुलिस बल ने आकाशवाणी के पास भारी बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

सरकार की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल, ‘प्लेन से पेपर’ वाले बयान पर तंज
पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं सड़क पर बैठकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान एनएसयूआई नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की परीक्षा प्रणालियों पर तीखे सवाल खड़े किए।

Exit mobile version