Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में गैस सिलेंडर को लेकर हंगामा, कालाबाजारी का वीडियो वायरल, बिछिया में डिलीवरी वाहन से जबरन ले गए सिलेंडर

Uproar over gas cylinder in RewaUproar over gas cylinder in Rewa

Uproar over gas cylinder in Rewa

मध्य प्रदेश के Rewa शहर में गैस सिलेंडरों की कमी के बीच कालाबाजारी और अव्यवस्था के मामले सामने आने लगे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुष्कर गैस एजेंसी के कर्मचारियों पर घरेलू गैस सिलेंडर को व्यावसायिक प्रतिष्ठान में पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि ताला हाउस क्षेत्र में संचालित रेन फॉरेस्ट बेकरी में घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही थी, जबकि शहर में आम उपभोक्ता गैस की कमी से जूझ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई है और कई उपभोक्ताओं ने इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

इसी बीच शहर के बिछिया क्षेत्र में एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुराने बिछिया थाना क्षेत्र के पास गैस डिलीवरी वाहन से 20 से 22 अज्ञात लोग जबरन भरे हुए सिलेंडर उतारकर ले गए। वाहन चालक ने बताया कि उस समय बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए लाइन में खड़े थे और भीड़ अधिक होने के कारण वह उन्हें रोक नहीं सका। घटना के बाद चालक ने Bichhiya Police Station पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और एजेंसी संचालक को भी पूरे मामले से अवगत कराया।

शहर में लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से गैस सिलेंडर की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आम उपभोक्ताओं का कहना है कि एक ओर गैस एजेंसियों में सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लग रही हैं, वहीं दूसरी ओर कालाबाजारी और अवैध वितरण की शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।

Exit mobile version