सतना। सतना जिले के जसो थाना क्षेत्र अंतर्गत अमकुई गांव में मंगलवार को बबाल हो गया और ग्रामीणों ने न सिर्फ पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दिए बल्कि उनके वाहनों में तोड़फोड़ भी किए है। स्थित बिगड़ती देख मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिससे लॉ एडं ऑर्डर को मेन्टेन किया जा सकें और बबाल को शांत किया जा सकें।
ऐसे बिगड़े हालात
जानकारी के तहत गांव में शव होने की जानकारी मिलने पर डायल 112 और जसों थाना की पुलिस मौके पर पहुची थी। उस समय बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित थें और वे लापता युवक की तलाश करने में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को न सिर्फ घेर लिए बल्कि डायल-112 एवं पुलिस वाहन में तोड़फोड़ कर दिए। स्थिति तनावपूर्ण होने पर एडिशनल एसपी (देहात) प्रेमलाल कुर्वे और नागौद एसडीओपी रघु केसरी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल फारेसिक और साइबर टीम के साथ डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया।
स्कूल पीछे झाड़ियों में युवक का बोरी में मिला शव
जानकारी के तहत मंगलवार को स्कूल के पीछे झाड़ियों में बोरी में लिपटा हुआ शव देखा गया। वह काफी खराब हालत में था। मृतक की पहचान अतुल पिता रामकेश कुशवाहा के रूप में की गई। लाश देखते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा। परिजनों के अनुसार 1 अगस्त की रात को तकरीबन 9.25 मिनट पर एक दोस्त के साथ अतुल पिता रामकेश कुशवाहा घर से निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो फोन पर संपर्क किया गया, उसका मोबाइल बंद आ रहा था। जिस पर गांव के लोगो ने पहले तो खुद ही युवक की पता साजी किए और जब कुछ भी पता नही चला तो वे थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे थें, उनका आरोप है कि पुलिस ने मामले पर तत्काल न तो कोई एक्शन लिया और न ही रिपोर्ट लिखी। परिजनों का कहना था कि समय रहते कार्रवाई होती तो शायद युवक की जान बच जाती। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन भड़क गए और वे पुलिस का घेराव कर वाहन में तोड़फोड़ शुरू कर दिए।
पुलिस अधिकारियों ने कहा, सभी पहलुओं की होगी जांच
मौके पर पहुचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दिए है कि पूरे मामले की जांच पुलिस करेगी और जो भी दोषी होगा, उसे उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में संदेही युवक को हिरासत में लिया है, और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को अस्वस्थ किए है कि पुलिस हत्या सहित गुमशुदगी दर्ज नहीं किए जाने के आरोपों की भी जांच करके जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

