नईदिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन का असर देश की संसद भवन में भी पड़ा है। संसद के मानसून सत्र का आज पांचवां दिन रहा और तय समय पर सुबह 11 बजे लोकसभा एवं राज्यसभा की कार्रवाई शुरू की गई। दोनों ही संदनों में आज भी नीट पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी रहा। जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई नही चल पाई। पहले एक घंटे के लिए कार्रवाई स्थगित की गई थी।
लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित
लोकसभा-राज्यसभा में जारी विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई को स्थागित कर दिया। विपक्षी सांसद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। लोकसभा-राज्यसभा की अब अगली बैठक 27 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे होगी।
शहीदों को किए नमन
इसके पूर्व सुबह सदन के शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कारगिल में शहीद हुए देश के जवानों को अपनी श्रद्धाजलि दिए। उन्होने वीर जवानों और उनके अदम्य साहस को याद करते हुए उन्हे नमन किए।
प्रदर्शन में खड़गे भी रहे शामिल
नीट परीक्षा एवं शिक्षा मंत्री के स्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ेगे भी शामिल रहे। कांग्रेस पार्टी सरकार पर आरोप लगा रही है कि शिक्षा मंत्री को हटाने के बजाए देश के प्रधानमंत्री आधी रात को अपना वीडियों वायरल कर रहें है। वे मन की बात में देश के छात्रों और युवाओं के साथ न्याय करने बजाए खिलवाड़ कर रहे है।
राहुल गांधी ने कहा छात्रों पर पैलेट गन का हुआ उपयोग
राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं। उन्हें हटाया जाना चाहिए। वे हमारे एजुकेशन सिस्टम के ध्वस्त होने का प्रतीक हैं। उन्हें जाना ही होगा। उन्हीं की वजह से हजारों लोग बाहर हैं। राहुल ने पैलेट गन से घायल छात्रों से मुलाकात की। वे एक घायल छात्र को साथ में लेकर मीडिया के सामने आए। उन्होंने छात्र के हाथ में लगे घाव को दिखाया। उन्होने कहा कि ‘सरकार का कहना है कि पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं किया गया था। उसकी आंख को नुकसान पहुंचा है और उसकी देखने की क्षमता चली गई है।’

