Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा: GMH में जच्चा-बच्चा की मौत पर भारी हंगामा, न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिजन

Uproar at Rewa's GMH over the deaths of a mother and newborn.Uproar at Rewa's GMH over the deaths of a mother and newborn.

Uproar at Rewa's GMH over the deaths of a mother and newborn.

रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल (GMH) में कथित तौर पर डॉक्टरों और नर्सों की लापरवाही के चलते डिलीवरी के बाद एक महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद अस्पताल परिसर में तनाव और हंगामे का माहौल बन गया है।

बैकुंठपुर क्षेत्र के हटवा गांव की निवासी मृतका कल्पना मिश्रा के परिजनों का गंभीर आरोप है कि अस्पताल के बाहर से मंगाया गया ब्लड चढ़ाने के बाद महिला का शरीर काला पड़ने लगा और उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों का यह भी कहना है कि समय पर ऑपरेशन नहीं किया गया और विरोध करने पर अस्पताल की एक नर्स ने उनके साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी।

इस दर्दनाक घटना से आक्रोशित पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गया है। परिवार की प्रमुख मांग है कि इस मामले में कथित तौर पर दोषी पाई जाने वाली महिला डॉक्टर सोनम अग्रवाल और संबंधित नर्स सोनाली को तत्काल सस्पेंड किया जाए तथा उनके खिलाफ सख्त एफआईआर दर्ज की जाए।

Exit mobile version