Site icon SHABD SANCHI

रीवा में बड़ा बवाल: SGMH के नए अधीक्षक के निजी अस्पताल में घुसे ‘आप’ नेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Uproar at a private hospital in Rewa over testing AAP worker arrested

Uproar at a private hospital in Rewa over testing AAP worker arrested

मध्य प्रदेश के रीवा के संजय गांधी अस्पताल के नए अधीक्षक बनाए गए डॉ. प्रियंक शर्मा के निजी अस्पताल सिटी हॉस्पिटल में आज जमकर हंगामा हुआ। सिरमौर चौराहा पर चल रहे एक धरना स्थल से आम आदमी पार्टी के नेता प्रमोद शर्मा अपने समर्थकों के साथ अचानक मौके पर पहुंचे और बिना किसी आधिकारिक अनुमति या कानूनी अधिकार क्षेत्र के, अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की जांच के नाम पर जबरन अंदर घुसने का प्रयास करने लगे।

अचानक हुए इस घटनाक्रम से अस्पताल के भीतर भर्ती मरीज और उनके परिजन परेशान होने लगे। इस अप्रत्याशित हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम अनुराग तिवारी, तहसीलदार, सीएसपी और भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा।

प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने और वहां से हटने के लिए काफी समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन जब ‘आप’ नेता और उनके समर्थक अपनी जिद पर अड़े रहे और आदेशों की अवहेलना करते रहे, तब पुलिस को कड़ा कदम उठाना पड़ा। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए खदेड़ते हुए ‘आप’ नेता प्रमोद शर्मा समेत कई प्रदर्शनकारियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी घटना के बाद से शहर के राजनीतिक गलियारों और स्वास्थ्य महकमे में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।

Exit mobile version