Site iconSite icon SHABD SANCHI

सिंगरौली के पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद बवाल, गाड़ियों में तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

Uproar after death of worker in Singrauli power plantUproar after death of worker in Singrauli power plant

Uproar after death of worker in Singrauli power plant

Uproar after death of worker in Singrauli power plant: सिंगरौली जिले के बधौरा स्थित एक निजी पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद शनिवार सुबह जमकर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर लल्लन सिंह, जो झारखंड के गढ़वा जिले का निवासी था, की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्लांट में काम कर रहे अन्य मजदूर आक्रोशित हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

गुस्साए मजदूरों ने प्लांट परिसर में खड़ी कंपनी अधिकारियों की करीब आधा दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी और कुछ वाहनों को पलट दिया। हंगामे के दौरान बधौरा चौकी प्रभारी की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्लांट के अंदर से धुआं उठता हुआ भी देखा गया, जिसके बाद आगजनी की आशंका जताई जा रही है।

स्थिति बिगड़ते देख प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया। वहीं आग की आशंका को देखते हुए Baidhhan से दमकल की गाड़ियां भी मौके के लिए रवाना की गईं। प्रशासन मजदूरों को समझाने और हालात को नियंत्रण में लेने की कोशिश में जुटा रहा।

इस पूरे मामले पर कलेक्टर गौरव बैनल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मजदूर की मौत हार्ट अटैक से होना सामने आया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बैढ़न ट्रॉमा सेंटर में रखवाया गया है। फिलहाल प्रशासन मजदूरों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने और घटना की विस्तृत जांच करने में जुटा हुआ है।

Exit mobile version