Site icon SHABD SANCHI

UP Chunav 2027 : NDA को कमजोर रहें OP Rjbhar, छीन लिए चिराग के कई 

UP assembly election 2027, omprakash rajbhar

UP Chunav 2027 : एक तरफ भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जमकर पसीना बहा रही है, तो वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपने ही एनडीए गठबंधन में सेंध लगाते नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले राजभर ने उत्तर प्रदेश के विभाजन को लेकर बयान दिया था, जिससे यूपी की सियासत में हलचल मच गई थी। अब उनके इस कदम से एनडीए में फूट की चर्चा हो रही है।

लोजपा (रामविलास) के कई नेता सुभासपा में शामिल

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एनडीए के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कई नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। 16 अक्टूबर को लखनऊ में हुई प्रेसवार्ता में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के कई नेताओं ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की।

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब चिराग पासवान भाजपा से सीटों के बंटवारे में अपनी पार्टी के लिए हिस्सेदारी मांग रहे हैं। कुछ दिन पहले लोजपा के नेता और उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती ने कहा था कि सीटों के बंटवारे की बात जल्द ही गठबंधन के मंच पर रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसी बीच लोजपा (रामविलास) के कई नेता ओम प्रकाश राजभर की पार्टी में शामिल हो गए।

लोजपा (रामविलास) से सुभासपा में शामिल हुए नेता

लोजपा (रामविलास) से सुभासपा में शामिल होने वालों में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष सोमानी, प्रदेश महासचिव वेद प्रकाश, प्रदेश सचिव अंशुमान कुदेशिया, महिला मंच की प्रदेश सचिव कल्याणी साहू, प्रदेश प्रधान महासचिव महेश सिंह भदौरिया, मंडल कार्यकारिणी सदस्य मोनू पंडित, कार्यालय प्रभारी स्वयं प्रकाश और लखनऊ मंडल सचिव अमन रावत शामिल हैं।

सपा के 40 लोगों ने भी ली सुभासपा की सदस्यता

लोजपा (रामविलास) के नेताओं के अलावा, समाजवादी पार्टी के 40 लोग भी सुभासपा में शामिल हुए हैं। समाजवादी पार्टी से मोहम्मद मुर्शिद खान के नेतृत्व में इन लोगों ने सुभासपा की सदस्यता ली।

2027 के चुनाव में ज्यादा सीटें पाने की तैयारी?

ऐसे में कहा जा रहा है कि एनडीए की सहयोगी सुभासपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटें पाने की तैयारी कर रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर 37 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 29 सीटें जीती थीं। अब 2027 के चुनाव में सुभासपा भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ सकती है।

माना जा रहा है कि सुभासपा ने 62 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का दावा किया है। फिलहाल पार्टी के छह विधायक हैं। ऐसे में ओम प्रकाश राजभर अपनी पार्टी में सदस्यों की संख्या बढ़ा रहे हैं, ताकि एनडीए से ज्यादा से ज्यादा सीटों की मांग कर सकें। सुभासपा और लोजपा (रामविलास) को कितनी सीटें मिलेंगी, यह आने वाले समय में ही साफ होगा।

यह भी पढ़े : Protest Against Gyanesh Kumar : केरल की 20 साल पुरानी फ़ाइल से फंसे ज्ञानेश कुमार, हो सकती है 10 साल की सजा 

Exit mobile version