Site iconSite icon SHABD SANCHI

UK07 Rider Instagram Live हादसा: यूट्यूबर अनुराग डोभाल अस्पताल में भर्ती

UK07 Rider Instagram Live Incident: YouTuber Anurag Doval HospitalizedUK07 Rider Instagram Live Incident: YouTuber Anurag Doval Hospitalized

UK07 Rider Instagram Live Incident: YouTuber Anurag Doval Hospitalized

UK07 Rider Instagram Live: फेमस यूट्यूब और बिग बॉस 17 की पूर्व कंटेस्टेंट UK07 Rider यानी अनुराग डोभाल, हाल ही में एक सड़क हादसे के बाद सुर्खियों में दिख रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कर चलते समय उनका एक्सीडेंट हो गया था, घटना हाल ही में सामने आई और उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह निजी तनाव से गुजर रहे थे जिस कारण उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया था।

Instagram Live के दौरान हुई थी ये दुर्घटना

जानकारी के अनुसार UK07 Rider इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने फॉलोवर्स से बिल्कुल भावुक तरीके से बातचीत कर रहे थे इस दौरान वह कार भी चला रहे थे और कार की स्पीड काफी तेज थी। उनके द्वारा शेयर किए जाने वाले वीडियो क्लिप के अनुसार उनकी कार काफी तेज थी जिस कारण उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटना हो गई। लाइव स्ट्रीम के समय बड़ी संख्या में ऑडियंस उनके इंस्टाग्राम आईडी से जुड़े हुए थे और कई यूजर्स ने कमेंट के जरिए उन्हें सावधानी बरतने की सलाह भी दी थी।

ये भी पढ़े: ऐसी लड़कियों की वजह से ही दुष्कर्म होते है..Khushi Mukherjee के कंटेंट पर..कहा

अस्पताल में भर्ती है, UK07 Rider का इलाज जारी

इतनी भयानक दुर्घटना होने के बाद अनुराग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार वह अभी डॉक्टर की निगरानी में है उनकी स्थिति पर मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए हैं। हालांकि उनके सेहत को लेकर कोई लंबी हेल्थ अपडेट नहीं है लेकिन जानकारी के अनुसार वह अस्पताल में डॉक्टर के निगरानी में अभी ठीक है।

निजी जीवन के तनाव की हो रही चर्चा

UK07 Rider ने हाल ही में कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो में अपने पर्सनल जीवन से जुड़े कुछ मुद्दों का जिक्र किया था। जानकारी के अनुसार उन्होंने पारिवारिक मतभेद और कुछ व्यक्तिगत तनाव के बारे में बताया था कि वह मेंटली डिस्टर्ब है। हालांकि इन सभी कारण की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़े : Allu Sirish ने हैदराबाद में nayanika reddy संग की शादी, शादी लुक चर्चा में

सोशल मीडिया पर क्या है रिएक्शन

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अनुराग डोभाल को लेकर बड़ी संख्या में लोग अपना रिएक्शन देने लगे हैं। काफी सारे उनके चाहने वाले लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है जबकि कुछ लोगों ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और सोशल मीडिया के दबाव पर चिंता जताई है इस घटना ने डिजिटल क्रिएटर के मानसिक स्वास्थ्य और सार्वजनिक जीवन की चुनौतियों पर चर्चा तेज कर दी है।

Exit mobile version