Site iconSite icon SHABD SANCHI

मैहर में कार पलटने से दो लोग घायल, सिर और पसलियों में आई चोट

MaiharMaihar

Maihar

Two people injured due to car overturning in Maihar head and ribs injured: मैहर में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक स्कॉर्पियो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हरनामपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की बाउंड्री तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में कार में सवार हाउसिंग बोर्ड मैहर निवासी बस संचालक शिवराज सिंह और पुरानी बस्ती मैहर निवासी सचिन त्रिपाठी घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायलों को कार से बाहर निकालकर अपने निजी वाहन से मैहर सिविल अस्पताल ले गए। दोनों घायलों को सिर और पसलियों में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Exit mobile version