इंदौर। इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हो रही मौतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 24 घंटे के अंतराल में दो मौत हो गई हैं। जिसमें बुजूर्ग एवं बच्ची ने दम तोड़ दिया है। जानकारी के तहत रात में 75 वर्षीय शालिग्राम ठाकुर की मौत हो गई, तो वही मंगलवार की सुबह दो साल की मासूम रिया ने भी दम तोड़ दिया।
डॉक्टरों के प्रयास के बाद भी नही बची जान
75 साल के बुजूर्ग शालिग्राम के स्वजनों के अनुसार 2 जनवरी को उलटी-दस्त के कारण उन्हे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। इसके बाद वे वेंटिलेटर पर उन्हे रखा गया था। एक सप्ताह पूर्व उन्हें डिस्चार्ज किया गया था और अंततः उनकी मौत हो गई। उनका कहना था कि 18 साल पहले उन्हे लकवा की शिकायत हुई थी, लेकिन वे स्वस्थ थें। डॉक्टरों का कहना था कि मरीज को शुरू से ही कार्डियक की तकलीफ थी। वहीं, दो साल की बच्ची रिया को 27 दिसंबर को उलटी-दस्त की शिकायत हुई और तब से उसका ईलाज चल रहा था। वह इस बीमारी से स्वस्थ नही हो पाई और यह बीमारी उसकी जान ले लिया।
35 लोग गवा चुके है जान
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 35 लोगों की जान जा चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। दरअसल यह मामला दिसंबर माह में सामने आया था और 26 दिसंबर को उल्टी-दस्त से पहली मौत हुई थी, लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने समय पर ठोस कदम नहीं उठाए। लगातार लोग बीमार पड़ते रहे। दूषित पानी के कारण लोगों में डायरिया, उल्टी और पेट दर्द की शिकायतें सामने आई हैं। कई मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं।

