Site iconSite icon SHABD SANCHI

सीधी के भंवरसेन स्थित सोन नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में से दो डूबे

SidhiSidhi

Sidhi

Two of the three friends who went to bathe in the Son river at Bhanwarsen in Sidhi drowned: सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत भवरसेन स्थित सोन नदी में नहाने गए तीन युवकों में से दो युवक डूब गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह कुसमहर गांव से तीन युवक विजय अग्निहोत्री, अमित पांडे और दीपक द्विवेदी भंवरसेन स्थित सोन नदी में नहाने आए हुए थे।

तीनों युवक नहा रहे थे इसी दौरान विजय अग्निहोत्री और अमित पांडे गहरे पानी में चले गए जिससे वह दोनों डूब गए जबकि दीपक द्विवेदी सुरक्षित बाहर निकल आया। दीपक की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

Exit mobile version