Site iconSite icon SHABD SANCHI

मऊगंज में सनसनीखेज वारदात, दो चचेरी बहनों ने खाया जहर, गंभीर हालत में रीवा ICU में भर्ती

Two cousins ​​consumed poison in Mauganj.Two cousins ​​consumed poison in Mauganj.

Two cousins ​​consumed poison in Mauganj.

मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ दो सगी चचेरी बहनों ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना देर रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। दोनों किशोरियों की उम्र महज़ 15 वर्ष है और वे एक ही घर में साथ रहती थीं। परिजनों के अनुसार, रात में अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें जहर खाने की बात पता चली। आनन-फानन में परिजन दोनों को लेकर अस्पताल भागे।

हालत नाजुक, रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज जारी
दोनों बहनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल दोनों किशोरियों को अस्पताल के आईसीयू (ICU) में एडमिट कराया गया है, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा इस पूरे मामले को ‘मेडिकल लीगल केस’ (MLC) के रूप में दर्ज कर पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

अचेत हैं दोनों बहनें, बयान के बाद खुलेगा राज
लौर थाना प्रभारी राजेश पटेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, दोनों किशोरियां अभी अचेत हैं और बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों के होश में आने और उनके अधिकारिक बयान दर्ज होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उन्होंने इतना आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया। फिलहाल परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, लेकिन परिवार ने भी घटना के कारणों को लेकर पूरी तरह अनभिज्ञता जताई है। पुलिस मामले के हर संभावित पहलू को खंगाल रही है।

Exit mobile version