Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में दो रिश्वतखोर पटवारी वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित

RewaRewa

Rewa

Two bribe-taking Patwaris suspended in Rewa after video went viral: रीवा की सिरमौर तहसील के सेदहा पटवारी हल्का के दो पटवारी, मुकेश सिंह और ओमप्रकाश नीरत, रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित किए गए।

सिरमौर एसडीएम आरके सिन्हा ने मंगलवार रात दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। बतादें कि 22 जून को सामने आए एक माह पुराने वीडियो में दोनों पटवारी हिनौती सेदहा निवासी अरुण प्रताप सिंह से फीडिंग के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते दिख रहे हैं। नायब तहसीलदार रमाकांत तिवारी ने बताया कि निलंबन आदेश में इस कृत्य को लोकसेवा अधिनियम 1965 के विपरीत माना गया है। अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

Exit mobile version