Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में चोरी के दो आरोपी हथकड़ी समेत फरार, पुलिस पर उठे सवाल

RewaRewa

Rewa

Two accused of theft in Rewa abscond with handcuffs: रीवा के गोविंदगढ़ थाने से रविवार दोपहर चोरी के दो आरोपी, कमलेश केवट और सुगेंद्र गौतम, हथकड़ी सहित फरार हो गए। दोनों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही वे थाने से भाग निकले।

इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाने में पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद दोनों हथकड़ी सहित फरार होने में सफल रहे। गोविंदगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version