Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में नकली खाद से भरा ट्रक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

RewaRewa

Rewa

Two accused arrested along with a truck full of fake fertilizer in Rewa: रीवा में नकली खाद की बिक्री करने वालों पर पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार देर रात संयुक्त दल ने नकली खाद से भरे एक ट्रक को जब्त करते हुए दो व्यवसायियों को हिरासत में लिया है। एडिशनल एसपी विवेक लाल के मुताबिक जिले में नकली खाद की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। जिसके बाद मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की।

आरोपी नकली खाद की एक बड़ी खेप को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खपाने की फिराक में थे। टीम ने नकली खाद से भरे ट्रक के साथ कार सवार दो युवकों को हिरासत में लिया। आरोपियों की पहचान विकास गुप्ता और महेश प्रजापति के रूप में हुई है। आरोपियों से 70 बोरी नकली खाद बरामद की गई है। चोरहटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ से नकली खाद के एक बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है।

Exit mobile version