Site iconSite icon SHABD SANCHI

Twisha Sharma Death : 13 दिन बाद फूट-फूटकर रोया पति समर्थ, बोला- ‘ट्विशा डिसऑर्डर से पीड़ित थी..’,

Twisha Sharma Death : मध्य प्रदेश के भोपाल में मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। 13 दिन बाद उनके पति समर्थ ने पहली बार फूट-फूट कर रोया है और कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सीबीआई ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। जांच अधिकारी समर्थ के घर पहुंचे और उनके साथ बातचीत की। इस दौरान समर्थ ने अपने आंसू नहीं रोक सके और अपने दिल की बातें अधिकारियों को बताईं।

ट्विशा नींद की गोलियां लेती थी- समर्थ

ट्विशा शर्मा के पति समर्थ ने 13 दिन बड़ा खुलासा किया है। समर्थ ने पुलिस से कहा कि घर के बाहर जांच की जाए तो पूरा सच सामने आ जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मेरी मरने के बाद अब तक का पूरा सच मेरे घर तक ही सीमित है। समर्थ का कहना है कि मेरी आखिरी बार ट्विशा का चेहरा देखने का अधिकार नहीं था। यह बात पहली बार सामने आई है कि समर्थ इतने भावुक हो गए हैं।

समर्थ ने बताया कि क्यों गर्भपात कराया

पुलिस ने 3 दिनों में समर्थ से करीब 10 घंटे पूछताछ की। इसमें समर्थ ने कई चौंकाने वाले दावे किए। पुलिस के सामने रोते-रोते कहा कि ट्विशा को डिसॉर्डर की समस्या थी, वह रोज नींद की गोलियां लेती थी। समर्थ ने कहा कि ट्विशा ‘बायपोलर डिसऑर्डर’ और ‘एडजस्टमेंट डिसऑर्डर’ से पीड़ित थी, इसलिए उसका व्यवहार बदलता रहता था। उन्होंने यह भी कहा कि वह पिता बनना चाहता था, लेकिन ट्विशा ने डॉक्टर की सलाह पर गर्भपात कर लिया था।

लेकिन ट्विशा के व्हाट्सएप मैसेज इस बात की पोल खोल रहे हैं। उसमें साफ लिखा है कि समर्थ ने उसकी प्रेग्नेंसी पर गंदे सवाल किए और पूछा कि “बच्चा किसका है?”। इससे पता चलता है कि समर्थ की थ्योरी सही नहीं है।

हमने हैसियत से ज्यादा दहेज दिया – ट्विशा के परिजन

वहीं, सीबीआई की रिपोर्ट में ट्विशा शर्मा के परिजनों ने अपना दर्द बयां किया है। परिजनों का आरोप है कि शादी में हैसियत से ज्यादा दहेज दिया गया। विदाई के वक्त सास गिरिबाला सिंह को 2 लाख रुपये नकद दिए गए, फिर भी ताने दिए जाते रहे। इसके अलावा, परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्विशा का बच्चे को लेकर भी जबरन गर्भपात कराया गया। जब वह एक महीने की गर्भवती थी, तो समर्थ और सास ने उसे उसके चरित्र पर लांछन लगाए। बच्चे को ‘दूसरे का’ बताकर उसका गर्भपात कर दिया गया।

बता दें कि 12 मई 2026 को शाम को ट्विशा का शव संदिग्ध हालत में मिला था। ट्विशा के परिवार का आरोप है कि रात 10:35 बजे परिजनों के बार-बार फोन करने पर भी सास गिरिबाला सिंह ने बात नहीं की और कॉल काट दी थी। इससे निराश होकर ट्विशा ने घर में फांसी लगा ली।

सीबीआई ने कहा है कि अब वह इस केस की जांच तेज़ी से कर रही है। भोपाल पुलिस की SIT ने भी दोबारा केस डायरी सौंप दी है। पहले केस डायरी ठीक से नहीं थी, इसलिए अब उसे फिर से सुधारा गया है। अब देखना है कि इस केस का आखिरी फैसला कब होता है और न्याय कब मिलता है।

यह भी पढ़े : Twisha Sharma Case : AIIMS भोपाल में ट्विषा शर्मा हुआ दोबारा पोस्टमार्टम, आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

Exit mobile version