Site icon SHABD SANCHI

पूरी सभ्यता आज मारी जाएगी! ट्रंप ने पूरे ईरान को खत्म करने की खाई कसम

Trump Threatens Civilization Of Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति पर मानसिक रूप से विक्षिप होने के आरोप लग रहे हैं और Donald Trump ऐसे आरोपों को अपनी हरकतों और खासकर अपने सोशल मीडिया पोस्ट से पुख्ता भी कर रहे हैं. Iran जंग के बीच ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म Truth में फिर से एक डरावना पोस्ट किया है जिसमे उन्होंने ईरान की पूरी सिविलाइजेशन यानी सभ्यता को खत्म करने की बात कही है।

“एक पूरी सभ्यता आज रात खत्म हो जाएगी, और फिर कभी वापस नहीं आएगी। मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन शायद ऐसा होगा। हालांकि, अब जब हमारे पास पूरी तरह से और पूर्ण शासन परिवर्तन (Regime Change) है, जहां अलग, अधिक समझदार और कम कट्टरपंथी सोच वाले लोग आगे बढ़ेंगे, तो शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत हो सकता है—कौन जानता है? हम आज रात जानेंगे। यह दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक होगा। 47 साल का जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत का दौर आखिरकार खत्म होगा। ईश्वर ईरान के महान लोगों को आशीर्वाद दे

यहां गौर करने वाली बात ये है कि ट्रंप ने पूरी सिविलाइजेशन को खत्म करने की बात कही है यानी ईरान की पूरी सभ्यता को इस तरीके से खत्म करना कि वो वापस न उभर पाए. ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि ईरान पर अमेरिका कुछ बड़ा, जैसे परमाणु हमला कर सकता है.

मंगलवार को ही अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खार्ग टापू में ऑइल टर्मिनल को अपना निशाना बनाया जहां से ईरान का 90% कच्चा तेल एक्सपोर्ट होता है. इसके बाद ईरान ने अमेरिका के मित्र देशों पर हमला करने की बात कही

अमेरिका ने ईरान की पावर सप्लाई पर भीहमला करने की बात कही है, अगर ऐसा होता है तो पूरे देश में अनिश्चितकाल के लिए ब्लैकआउट हो जाएगा। इस हमले से बचने के लिए ईरान अपने नागरिकों को हथियार बना रहा है. पावर प्रोजेक्ट्स में अपने आम नागरिकों को खड़ा कर रहा है.

Exit mobile version