Site iconSite icon SHABD SANCHI

सिंगरौली में मुर्गियों से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत

SingrauliSingrauli

Singrauli

Truck full of chickens overturns in Singrauli: सिंगरौली जिले के सराई थाना क्षेत्र के बरका चौकी के धोहनि गांव में मुर्गियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी शाहनवाज गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना सीधी से बैढ़न मार्ग पर हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बरका चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल शाहनवाज को सराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सराई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया के अनुसार, दुर्घटना धोहनी गांव के पास हुई। ट्रक पलटने से चालक गोविंद वाहन के नीचे दब गए। मदद पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक तेज गति से चल रहा था। बारिश के कारण मोड़ पर चालक वाहन का नियंत्रण खो बैठा। हादसे में ट्रक में लदी करीब 100 मुर्गियों की भी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version