Site icon SHABD SANCHI

एमपी में परिवहन विभाग के स्टाफ पर ट्रक ड्राइवर का चप्पल कांड, वीडियो वायरल

मंडला। एमपी के मंडला जिले से परिवहन विभाग के स्टाफ पर चप्पल कांड सोशल मीडिया में सुर्खिया बना हुआ है। वायरल वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि परिवहन विभाग के कर्मचारियों एवं ट्रक चालक के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया और विवाद में यह चप्पल कांड हो गया। यह पूरा मामला मंडला जिले के पांडूतला चेक पॉइंट के पास का बताया जा रहा है। इस मामले में दावा किया जा रहा है कि ये पूरा मामला अवैध वसूली से जुड़ा हुआ है. इसी वजह से ये विवाद शुरू हो गया।

ऐसा नजर आ रहा वीडियों

सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा रहा है कि सड़क के किनारे आरटीओं लिखा हुआ वाहन खड़ा है और बीच सड़क पर ट्रक लगा हुआ है। इस दौरान ट्रक चालक और पुलिस एवं मौजूद एक स्टाफ के बीच बहस होने के दौरान जहा कर्मचारी अपने वाहन से डंडा निकाल कर चालक की ओर बढ़ रहा है वही ट्रक चालक उसका डंडा पकड़ कर चप्पल से परिवहन विभाग के कर्मचारी पर तड़ातड़ पिटाई करता हुआ नजर आ रहा है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियों दूसरे ट्रक चालक ने अपने मोबाईल में कैद कर लिया और जैसे ही पुलिस कर्मी की नजर उस मोबाईल पर पड़ी तो वह मोबाईल की ओर झपटता हुआ नजर आ रहा है।

जांच कर रही पुलिस

बहरहाल इस मामले को लेकर स्थानिय पुलिस जांच कर रही है। एएसपी का कहना है कि वीडियो के आधार पर मामले को जांच में लिया गया है। अब पुलिस की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। ज्ञात हो कि परिवहन चेक पोस्ट पर अक्सर विवाद के मामले सामने आते रहे है। इसके पीछे अवैध वसूली के आरोप भी लग रहे है। उसी तरह मंडला से अब विवाद का मामला सामने आ रहा है। इस मामले में पुलिस और विभाग की जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।

Exit mobile version