Site iconSite icon SHABD SANCHI

राहुल-प्रिंयका गांधी से मिले सिंगरौली के आदिवासी, बताई ऐसी समस्या, राहूल ने कहा जल्द आऐगे

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली में काटे जा रहे जंगल, विस्थापन समेत अन्य प्रमुख समस्याओं को लेकर यहां का आदिवासी परिवार दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात करके वस्तुस्थित से अवगत कराया है। प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी को सिंगरौली आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया, ताकि वे स्वयं क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का जायजा ले सकें।
आदिवासी परिवार से राहुल गांधी ने सिंगरौली आने का आश्वासन दिए है।

बताई यह समस्या

सिंगरौली के आदिवासियों ने राहूल और प्रिंयका को बताया कि जिले में औद्योगिक गतिविधियों और खनन परियोजनाओं के कारण वे लंबे समय से विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी चिंताजनक है। उन्होने बताया कि सिंगरौली जिले के बासी, बेरदहा, धरौली, आमदार अमराई खोह गांव के तकरीबन 8 से 10 हजार लोगों को विस्थापित किया जा रहा हैं।

बताई अपनी मांग

आदिवासी परिवार के लोगो ने बताया कि वे लगातार यह मांग कर रहे है कि जंगलों को ना उजड़ा जाए। उनका आरोप है कि भेदभाव तरीके से विस्थापन का लाभ दिया जा रहा है। जिसे रोका जाए और उचित मुआवजा सभी को दिया जाए। उनका कहना था कि प्रशासन से लगातार अपनी मांगे रखी गई है, लेकिन जो भी आवाज उठाता है उसके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया जाता है।

आदिवासियों की आवाज बनेगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता अशोक सिंह पैगाम का कहना है कि बासी विरदहा इलाके के नौ लोगों ने राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान सिंगरौली की समस्याएं उन्हें विस्तार से बताईं गई है। उन्हें सिंगरौली आने के लिए आमंत्रित किया गया है। राहुल गांधी ने आदिवासियों की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद इस समस्या को पूरी मजबूती के साथ उठाने की बात कही है।

Exit mobile version