Site iconSite icon SHABD SANCHI

Trendy Rajputana Poshak: फैशन और ट्रेडिशन का परफेक्ट मैचअप बना विमंस की नई चॉइस

Trendy Rajputana PoshakTrendy Rajputana Poshak

Trendy Rajputana Poshak

Trendy Rajputana Poshak: आज की मॉडर्न महिलाएं जहां स्टाइल को लेकर सजग हैं वहीं अपनी संस्कृति और पारंपरिकता से भी गहराई से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में राजपूताना पोशाक का ट्रेंडी रूप आज की विमंस की बेहद पसंद आ रहा है। यह न केवल रॉयल लुक देता है, बल्कि ट्रेडिशनल वैल्यूज को भी खूबसूरती से दर्शाता है यही वजह है कि ट्रैडिशन और फैशन का जो कॉम्बिनेशन विमंस की स्टाइल में फर्स्ट च्वाइस बन गया है लेकिन इसके पहनने के कुछ कायदे और फायदे भी हैं यदि राजपूताना पोषाक को पहनने के लिए यहां दिए गए टिप्स फॉलो किए जाएं जो इस प्रकार हैं।

राजपूताना फैशन का ग्लैमरस बदलाव

राजपूताना पोशाकें जो राजस्थान से निकल कर छोटे पर्दे की जहां शान बनीं वहीं फैशन और ट्रैंड्स को फॉलो करतीं विमंस ने इसे हाथों-हाथ लिया और इस तरह सदियों से अपनी शाही पहचान के लिए जानें वाली भारी-भरकम ज़री, गोटा-पट्टी, बांधनी और मिरर वर्क वाली ये ड्रेसेज अब ट्रेंडी, कट्स, मॉडर्न, सिलुएट्स और हल्के फैब्रिक्स में भी उपलब्ध हैं जो विमंस को खूब भा रही है। डिजाइनर्स ने पारंपरिक राजस्थानी लहंगों,अंगरखों और ओढ़नी को आज के फैशन ट्रेंड्स के अनुसार ढाल दिया है।

इस तरह रंगों से ख़ास राजपूताना बन जाएगी स्पेशल

स्पेशल रॉयल कलर्स:- गहरा नीला, मरून, टील ग्रीन, पीला और फुशिया जैसे रंगों में वियरिंग का मॉर्डन टच को लेकर चलें।
स्पेशल इंब्रोयड्री भी :- ज़रदोज़ी, मिरर वर्क और ब्लॉक प्रिंट्स को मॉडर्न डिज़ाइनों का कॉम्बिनेशन पर भी रखें नजर।
फ्यूजन और फैशन ने बनाया ट्रेंडी :- राजपूताना लहंगे के साथ क्रॉप टॉप, बेल स्लीव्स ब्लाउज़ या जैकेट स्टाइल कुर्ती के कॉम्बिनेशन से आप इसे और ट्रेंड व क्लासिक लुक भी दे सकते हैं।

राजपूताना पोशाक के मॉडल ट्रैंड्स

किन आयोजनों में देंगी क्लासिक टच

राजपूताना पोशाक में चाहिए क्लासिक लुक को स्पेशल बनाने के लिए टिप्स

विशेष :- राजपूताना पोशाक अब सिर्फ परंपरा तक सीमित नहीं रही बल्कि यह एक फैशन स्टेटमेंट बन चुकी है। जब ट्रेडिशन को ट्रेंड से जोड़ा जाए, तो एक ऐसा स्टाइल सामने आता है जो गर्व, रॉयल्टी, आधुनिकता और स्टाइल का सुंदर संगम होता है।

Exit mobile version