Site iconSite icon SHABD SANCHI

रीवा में विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘मां’ और ‘पिता’ के नाम समर्पित रहा वृक्षारोपण अभियान, रोपे गए पौधे

Tree plantation campaign dedicated to 'mother' and 'father' on World Environment Day in RewaTree plantation campaign dedicated to 'mother' and 'father' on World Environment Day in Rewa

Tree plantation campaign dedicated to 'mother' and 'father' on World Environment Day in Rewa

रीवा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रीवा जिले में पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक मूल्यों का एक बेहद अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार, शहर के अलग-अलग स्थानों पर माता-पिता को समर्पित विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाए गए, जिसमें लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भागीदारी की।

शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय महसाव में ईको क्लब के माध्यम से ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में जन शिक्षा केंद्र के प्राचार्य राजकुमार सिंह, जन शिक्षक रामकृष्ण द्विवेदी और विशाल शुक्ला की गरिमामयी मौजूदगी रही। यहाँ उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने न केवल पर्यावरण सुरक्षा की सामूहिक शपथ ली, बल्कि आगामी सीजन में विभाग द्वारा 50 लाख पौधे रोपने का एक बड़ा संकल्प भी दोहराया।

‘एक पेड़ पिता के नाम’ अभियान की भावुक शुरुआत
इसी कड़ी में, शहर की शांति विहार कॉलोनी में शहीद भगत सिंह सेवा समिति द्वारा “एक पेड़ पिता के नाम” अभियान के तहत बृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुजीत द्विवेदी ने पिता के त्याग और समर्पण की तुलना बरगद की घनी छांव से करते हुए एक भावुक संबोधन दिया। इन दोनों ही अभियानों में स्थानीय नागरिकों, शिक्षकों और युवाओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके जीवित रहने तक सुरक्षा करने की जिम्मेदारी ली।

फेज इंस्टीट्यूट में भी गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस के इसी क्रम में, फेज संस्था द्वारा संचालित ‘फेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, रीवा’ में भी पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संस्था परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिनिधियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने पर्यावरण की रक्षा का कड़ा संकल्प लेते हुए परिसर में व्यापक वृक्षारोपण किया और अलग-अलग प्रजातियों के पौधे रोपकर प्रकृति को संवारने का संदेश दिया।

Exit mobile version