Site iconSite icon SHABD SANCHI

एमपी में 10 जून तक हो सकेगे तबादलें, आदेश जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादलों पर लगी रोक की डेट को बढ़ा दिया है, जिसके तहत अब 10 जून तक तबादले किये जा सकेंगे। ज्ञात हो कि तबादला नीति पर लगे प्रतिबंध हटाते हुए सरकार ने 1 मई से 30 मई तक के लिए तबादला वैन हटा लिया था, तबादला की प्रक्रिया पूरी हो सके और शेष कर्मचारियों को भी इसमें लाभ मिल सकें, इसके लिए डेट बढ़ा दिया गया है।

कैबिनेट से दी गई थी मंजूरी

ज्ञात हो कि एमपी कैबिनेट ने तबादलों पर लगी रोक को एक महीने के लिए हटा लिया था, सरकार ने कहा था कि सभी विभाग 1 मई से 30 मई तक तबादले कर सकेंगे लेकिन पिछली कैबिनेट बैठक में मंत्रियों ने ये मुद्दा उठाया था कि जिला स्तर से उनके यहाँ अभी तक सूची ही नहीं पहुंची है, ऐसे में तबादलें की डेट बढ़ाई जानी चाहिए। डेट बढ़ाए जाने की मांग पर सरकार ने सहमति देते हुए इसकी तबादलें की डेट को 10 जून तक बढ़ा दिया है। आदेश जारी होने के बाद अब अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलें 10 जून हो सकेगें।

Exit mobile version